जानिए ऑस्ट्रेलिया में 24 दिसंबर 2021 की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।
- ऑस्ट्रेलिया की फ़ेडरल सरकार ने टीकाकारण तकनीकी सलाहकार समिति, अटागी, के परामर्श के बाद कोविड -19 रोधी टीके की दूसरी खुराक और बूस्टर डोज के बीच मौजूदा अंतराल को घटाकर चार महीने करने का निर्णय लिया है।
- स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि यह निर्णय 4 जनवरी से लागू होगा और 31 जनवरी से इस अंतराल को फिर से घटाकर तीन महीने कर दिया जाएगा।
- न्यू साउथ वेल्स में 27 जनवरी से भीतरी स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। हालांकि, निजी निवास स्थानों को इस नियम के दायरे से बाहर रखा गया है। आतिथ्य स्थलों पर घनत्व सीमा और अनिवार्य क्यूआर चेक-इन 27 दिसंबर से 27 जनवरी तक लागू रहेगा।
- विक्टोरिया में भी कड़े मास्क नियम लागू किए गए हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में सभी सार्वजनिक भीतरी स्थानों और नाइट क्लबों में 28 दिसंबर तक मास्क पहनना अनिवार्य है।
- सिडनी और मेलबॉर्न के बीच कुछ विमान सेवाओं को रद्द किया गया है। यह निर्णय विमान चालक दल के संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के बाद लिया गया है। विमान चालक दल अब एकांतवास में है। विमान सेवाओं के रद्द होने से हवाई यात्रियों को यात्रा विलंब का सामना करना पड़ सकता है।
- पर्थ में एक्सपोज़र साइट्स की संख्या में वृद्धि हुई है। अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे है कि क्या यह संक्रमण क्वींसलैंड से आए एक संक्रमित बैकपैकर की वजह से तो नही फैला है।
कोविड-19 आंकड़े:
न्यू साउथ वेल्स ने 5,612 स्थानीय कोरोना मामले और एक मृत्यु दर्ज की।
विक्टोरिया ने 2,095 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और आठ मृत्यु दर्ज की।
क्वींसलैंड में आज 589 मामले सामने आए हैं।
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में 102 और तस्मानिया में 27 मामले सामने आए हैं।
अपनी भाषा में कोरोना-संबंधी अधिक जानकारी और सहायता के लिए यहां जाएं।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सूचना
जानिए आप अपने राज्य या उपराज्य में क्या कर सकते हैं, क्या नहीं
आपकी भाषा में कोविड-19 और यात्रा जानकारी
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये sbs.com.au/coronavirus पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये COVID-19 vaccine in your language पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
NSW
Victoria
Queensland
South Australia
ACT
Western Australia
Tasmania
Northern Territory
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी
NSW
Victoria
Queensland
South Australia
ACT
Western Australia
Tasmania
Northern Territory