एसबीएस निजता नीति
परिचय
स्पेशल ब्रॉकास्टिंग सर्विस कॉर्पोरेशन (ABN: 91 314 398 574) (एसबीएस, हम, हमारे, हम सब) आपकी निजता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम लोगों की व्यक्तिगत जानकारियों से संबंधित ऑस्ट्रेलियाई निजता नियम (एपीपी) समेत निजता अधिनियम 1988(cth.) (निजता अधिनियम) की अपनी बाध्यताओं का पालन करते हैं।
एसबीएस के कार्यक्रमों की सामग्री निजता अधनियम से संबद्ध नहीं है। कार्यक्रमों और उनकी सामग्री के लिए एसबीएस निजता सुरक्षा के उच्च मानकों के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका आधार एसबीएस कोड ऑफ़ प्रैक्टिस है जो बताता है कि एसबीएस लोगों की व्यक्तिगत सूचनाओं का प्रबंधन कैसे करता है।
यह निजता नीति इस बात का वर्णन करती है कि एबीसएस आपकी निजी सूचनाओं को कैसे जमा करता है, उन्हें कैसे संभालता है, कैसे उनका प्रयोग करता है और कैसे उजागर करता है। जब आप हमें अपनी निजी सूचनाएं देते हैं तो यह सहमति प्रदान करते हैं कि हम निजता नीति में बताए गए उद्देश्यों के अनुसार उनका प्रयोग कर सकते हैं और उन्हें उजागर कर सकते हैं।
जब भी सूचनाओं को संभालने संबंधी हमारी प्रक्रिया में बदलाव आएगा अथवा जब भी जरूरत होगी, हम इस निजता नीति को बदल देंगे। ये बदलाव हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे लिहाजा समय-समय पर यहां लौटना और उन्हें पढ़ लेना अच्छा विचार है। सेवा अथवा गतिविधि विशेष के बारे में हम विशेष निजता कथन भी जारी कर सकते हैं।
यह नीति एसबीएस वेबसाइट और डिजिटल सेवाओं के प्रयोग के बारे में नियम और शर्तों से अलग है।
हमारे कार्यकलाप और गतिविधियां
हम निम्नलिखित उद्देश्यों से आपकी निजी सूचनाएं जमा व प्रयोग करते हैं और उन्हें सहेजते और उजागर करते हैं -
- स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस अधनियम 1991 (cth) के तहत हमारे चार्टर में शामिल कार्यकलापों और गतिविधियों के लिए, जिनमें बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक रेडियो, टेलीविजन और डिजिटल सेवाएं शामिल हैं और जिनका उद्देश्य सभी ऑस्ट्रेलियाइयों को सूचित और शिक्षित करना व उनका मनोरंजन करना है और ऐसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बहुसांस्कृतिक समाज को प्रतिबिंबित करना है;
- हमारी सेवाएं उपलब्ध व वितिरित करवाते हुए, जिनमें आपकी पहचान को प्रमाणित करना;
- हमारी सेवाओं और आपके अनुभव की निगरानी, विकास सुधार के लिए, जिसमें सामग्री तैयार करना, कहीं से अधिकृत करना, विभिन्न जगहों से संग्रह करना और उसका वितरण करना तथा आपको दिखाई जाने वाली सामग्री को आपकी पसंद के अनुसार व्यक्तिगत बनाना शामिल है;
- आपकी पसंद और अनुभवों के आधार पर ज्यादा प्रासंगिक विज्ञापन उपलब्ध कराने और विज्ञापन के लिए स्थान बेचना, ताकि हम आपको निशुल्क अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाते रहें;
- विभिन्न मंचों पर, विविध तकनीकों का प्रयोग करके सूचित करना अथवा हमारी सेवाओं का प्रचार करने के लिए मार्किटिंग और विज्ञापन की गतिविधियां;
- हमारी सेवाओं और मार्किटिंग गतिविधियों में सुधार के लिए शोध और सर्वेक्षण करने और दर्शकों की अंतर्दृष्टि को जुटाने के लिए
- ग्राहकों को मदद उपलब्ध कराना, जिनमें सवाल पूछना, जांच करना और सवालों व शिकायतों के जवाब देना और फीडबैक शामिल है;
- प्रतियोगिताएं, प्रचार और कार्यक्रम आदि के दौरान, जिनमें आवेदन के लिए योग्यता आंकना, पुरस्कार वितरण और विजेताओं की सूची उपलब्ध कराना शामिल है;
- हमारे और हमारी सेवाओं के बारे में, आपके खाते या आपके द्वारा सेवाओं के प्रयोग के बारे में स्वयं या किसी बाहरी संस्था की सेवाओं के ज़रिये हमारे न्यूजलेटर के वितरित करना ;
- जनता, समुदाय, पक्षधरों, संस्थाओं और मीडिया संस्थानों से सलाह-मश्विरा, संवाद या अन्य किसी वजह से संपर्क के दौरान जिनमें, हमारे न्यूजलेटर, कार्यक्रम, वेबसाइट और सोशल मीडिया आदि माध्यम हो सकते हैं;
- हमारे व्यावसायिक और संचालन संबंधी कार्यों का प्रबंधन और निष्पादन करना, जिनमें मानव संसाधन प्रबंधन, हमारे भुगतान संबंधी दायित्वों का निर्वहन, तथा व्यावसायिक और कार्यक्रम संबंधी निर्णय शामिल हैं;
- हमारी कानूनी बाध्यताओं के पालन के दौरान;
हम कौन सी सूचनाएं जमा करते हैं?
हम आपके बारे में किस तरह की निजी सूचनाएं जमा करते हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका हमारे साथ किस तरह का संबंध है, किन हालात में सूचना जमा की जा रही है और आपने हमसे किस तरह की सेवा का अनुरोध किया है। हम आपसे सिर्फ वही सूचनाएं जमा करेंगे जो हमारे कार्य के लिए आवश्यक हैं या जो आपने अपनी इच्छा से उपलब्ध करवाई हैं। हम आपका नाम, पता, पोस्ट कोड, ईमेल, जन्मतिथि, लिंग, फोन नंबर और भुगतान संबंधी जानकारियां जमा कर सकते हैं। हम समय समय पर आपसे कुछ अतिरिक्त जानकारियां भी जमा कर सकते हैं।
हम आपकी ब्राउजिंग गतिविधि और हमारी वेबसाइटों व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ आपके इंटरैक्शन से संबंधित कुछ जानकारी भी जमा या प्राप्त कर सकते हैं। इसमें कुकीज, देखे गए पृष्ठ, देखी गई सामग्री, बिताया गया समय, और की गई कार्रवाइयां (जैसे क्लिक, स्क्रॉल या वीडियो प्ले) जैसी जानकारियां शामिल हो सकती हैं।
अगर आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिये एसबीएस सेवाओं के लिए रजिस्टर या लॉग इन करते हैं या फिर एसबीएस को किसी बाहरी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से जोड़ते हैं, तो हम आपके सोशल मीडिया अकाउंट की सूचना और वे सभी सूचनाएं जमा कर सकते हैं जिनकी सोशल मीडिया कंपनी इजाजत देती है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म आपकी सूचनाओं को अपने उद्देश्यों के लिए भी प्रयोग करेगी। इन मंचों की अपनी निजता नीतियां होती हैं और एसबीएस की सिफारिश है कि आप उन नीतियों को पढ़ें और उनके बारे में व उनकी सेटिंग्स के बारे में जानें।
अगर आपने उपलब्ध ना कराई हों तो आम तौर पर हम आपके बारे में संवेदनशील जानकारियां जमा नहीं करते। उदाहरण के लिए, जब आप स्टूडियो में दर्शक के तौर पर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फॉर्म भरते हैं, या फिर हमारी वेबसाइट या सोशल मीडिया पर किसी विशेष मुद्दे पर टिप्पणी करते हैं तो आप राजनीतिक विचार, नस्ल या मूल, सदस्यता या फिर किसी के साथ संबद्ध होने के बारे में संवेदनशील जानकारियां साझा कर सकते हैं। अगर आप ये जानकारियां उपलब्ध करवाते हैं तो आप इस बात की सहमति भी देते हैं कि हम अपनी निजता नीति के अनुसार इन जानकारियों को जमा कर सकते हैं और इनका प्रयोग कर सकते हैं।
एसबीएस एक सुरक्षित और समावेशी डिजिटल माहौल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सेवा सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए निशुल्क उपलब्ध है। ‘एसबीएस लर्न’ से जुड़ी गतिविधियां और कार्यक्रम आदि हमारे कुछ कार्यकलाप बच्चों और युवाओं के लिए हैं। हम सीधे बच्चों और युवाओं से इन गतिविधियों के लिए निजी सूचनाएं जमा कर सकते हैं। जहां एसबीएस उचित समझेगा, वहां माता-पिता अथवा अभिभावकों से सहमति मांग सकता है या ले सकता है। यदि आप माता-पिता या अभिभावक हैं और आपको लगता है कि बच्चे नहीं समझ पाएंगे कि निजता नीति कैसे लागू होती है तो आपको अपने बच्चे को यह निजता नीति पढ़कर सुनानी और समझानी चाहिए। कृपया ध्यान दें कि एसबीएस ऑन डिमांड अकाउंट बनाने की न्यूनतम आयु 15 वर्ष या उससे अधिक है। हम यह आवश्यक करते हैं कि बच्चों और किशोरों की ओर से उनके माता-पिता या अभिभावक अकाउंट बनाएं। बच्चों और किशोरों द्वारा एसबीएस ऑन डिमांड के उपयोग का प्रबंधन उनके माता-पिता/अभिभावकों या किसी उपयुक्त वयस्क द्वारा किया जाना चाहिए।
यह जरूरी नहीं है कि हम जो भी सूचना आपसे मांगे, आपको वह सब हमें उपलब्ध करवानी होगी। लेकिन ऐसा हो सकता है कि कुछ सूचनाएं उपलब्ध ना करवाने के कारण आप कुछ सेवाओं का प्रयोग ना कर पाएं। आप हमारी सेवाओं के बारे में अहम सूचनाएं पाने से भी चूक सकते हैं। आप बिना पहचान बताए भी हमारे साथ संपर्क कर सकते हैं। उचित समझें तो आप छद्म नाम का प्रयोग भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपको हमें कोई फीडबैक देनी है जिसके जवाब की जरूरत नहीं समझते तो फोन या डाक आदि के माध्यम से बिना पूरा नाम और ईमेल आदि बताए भी दे सकते हैं। हालांकि, हमारे कुछ कार्यकलापों और गतिविधियों के लिए हमें आपके नाम, संपर्क सूचना और अन्य निजी जानकारियों की जरूरत होती है।
हम सूचनाएं कैसे जमा करते हैं?
हम निजी जानकारियां तब जमा करते हैं, जब आपः
- हमारी ऑनलाइन सेवाओं के लिए रजिस्टर करते हैं। इनमें वह भी शामिल हैं जो आप अपनी यूजर प्रोफाइल में निजी प्राथमिकताओं के जरिए बताते हैं या फिर आपके द्वारा हमारी सेवाओं के प्रयोग के दौरान जो हमें पता चलता है;
- आप किसी सवाल के लिए, फीडबैक देने के लिए, हमारे कार्यक्रमों या अन्य गतिविधियों पर टिप्पणी या सुझाव देने के लिए हमारी वेबसाइट या सोशल मीडिया आदि के ज़रिये हमसे संपर्क करते हैं।
- किसी तोहफे या प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि भेजते हैं, हमारे सर्वेक्षणों में वोट करते हैं या सर्वे में हिस्सा लेते हैं;
- हमारी वेबसाइट, सोशल मीडिया मंचों, दर्शकों से संबंधित शोध या हमारे किसी कार्यक्रम अथवा समुदाय के लिए आयोजित वर्कशॉप के जरिए हमसे या एसबीएस सामुदायिक कार्यशाला से संपर्क करते हैं;
- किसी कार्यक्रम में दर्शक बनने या किसी आयोजन में हिस्सा लेने आदि के लिए एप्लिकेशन फॉर्म भरते हैं;
- हमारे किसी कार्यक्रम या सामुदायिक कार्यशाला में भाग लेते हैं (रिकॉर्डिंग या हिस्सा लेने सम्बन्धी जानकारी के ज़रिये)
- नवीनतम जानकारियों या न्यूजलेटर आदि का अनुरोध करते हैं;
- डिजिटल या मानवीय माध्यम से साइन-इन करके आप हमारे स्टूडियो और दफ्तरों में आते हैं;
- हमारे यहां नौकरी के लिए आवेदन करते हैं या फिर कॉन्ट्रिब्यूटर, डिस्ट्रिब्यूटर, सप्लायर या कॉन्ट्रैक्टर के रूप में एसबीएस को अपने उत्पाद या सेवाएं देते हैं; और
- अन्यथा हमारे साथ संपर्क साधते हैं या अपनी निजी जानकारी उजागर करते हैं।
हम आपकी सेवाओं के उपयोग के दौरान आपसे संबंधित कुछ जानकारी भी एकत्र या प्राप्त कर सकते हैं। यह डेटा हमारे वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म्स पर कुकीज और अन्य ट्रैकिंग तकनीकों के माध्यम से एकत्र किया जाता है। ये तकनीकें हमें यह समझने में मदद करती हैं कि उपयोगकर्ता हमारी सेवाओं के साथ किस प्रकार जुड़ते हैं, उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाती हैं और अधिक प्रासंगिक सामग्री व विज्ञापन प्रदान करती हैं
ज्यादा जानकारी के लिए कृपया कुकीज़ और अन्य ट्रैकिंग तकनीकों वाला प्रभाग देखें।
सीधे आपसे सूचनाएं लेने के अलावा, ऐसा भी हो सकता है जब हम डाटा सप्लाई करने वाले प्रतिष्ठित स्रोतों से, सार्वजनिक स्रोतों से या फिर तीसरे पक्ष जैसे कि फेसबुक जैसे सोशल मीडिया माध्यमों से, मार्किटिंग कंपनियों से, डाटा अनैलिसिस और मैचिंग करने वाले साझीदारों से और गूगल जैसे विज्ञापन तकनीकी साझीदारों से भी आपकी जानकारियां ले सकते हैं। मौजूदा चलन, प्रयोगकर्ताओं के भाव, आचरण, व्यवहार, प्रतिमान और प्राथमिकताओं को समझने के लिए हम इस सूचना को हमारे पास पहले से उपलब्ध सूचनाओं के साथ मिला सकते हैं। जहां भी हम आपके बारे में सूचनाएं अन्य स्रोतों से लेते हैं तो यह शर्त होती है कि उस तीसरे पक्ष ने वे सूचनाएं निजता अधिनियम के तहत जमा और साझा की हों।
तीसरे पक्ष में वे लोग या संस्थाएं हो सकती हैं, जोः
- हमारे लिए सर्वेक्षण करते हैं;
- प्रतियोगिताएं, तोहफे बांटना या अन्य प्रचार आदि करते हैं;
- मार्किटिंग के लिए लीड उपलब्ध कराते हैं या डाटा अनैलिसिस जैसी सेवाएं देते हैं;
- हमारी वेबसाइट और सेवाओं पर ज्यादा प्रासंगिक विज्ञापन देने में मदद करते हैं;
- निर्माता, प्रचारक, लोकेशन या लोग उपलब्ध कराने वाली एजेंसियां, वितरक और अन्य प्रसारक, आपकी तरफ से हमें आपकी निजी सूचनाएं उपलब्ध कराने वाली समाचार एजेंसियां या फिर यदि आप कोई उत्पाद या सेवा एसबीएस को देते हैं तो आपके हवाले से हमारे साथ संवाद करने वाली एजेंसियां।
निजी सूचना का खुलासा
हम निम्नलिखित वजहों से आपकी निजी सूचनाएं किसी बाहरी पक्ष को दे सकते हैं-
- प्रायोजकों और भागीदारों को, जब आप किसी प्रतियोगिता, उपहार, प्रमोशन में भाग लेते हैं या किसी कार्यक्रम में शामिल होते हैं;
हमारी ओर से काम करने वाले किसी तीसरे पक्ष को, जैसे कि कर्मचारी, ठेकेदार, सप्लायर, एजेंट या सेवा प्रदाता। ये बाहरी लोग हमें हमारी गतिविधियों और कार्यकलापों को पूरा करने में सहायता करते हैं, जैसे कि:
- हमारे सर्वर और वेबसाइट की होस्टिंग;
- सॉफ्टवेयर और तकनीक की सप्लाई;
- यूज़र सपोर्ट उपलब्ध करवाना;
- मानव संसाधन संबंधित सूचनाओं का प्रबंधन;
- मार्किटिंग और डिजिटल मार्किटिंग सेवाएं उपलब्ध करवाना;
- विज्ञापन देना;
- कार्यक्रम आयोजित करना;
- डेटा अनैलिसिस और डेटा मैचिंग सेवाएं उपलब्ध करवाना;
- मार्किट रिसर्च, सर्वे और विश्लेषण करना;
- आईटी सेवाएं उपलब्ध करवाना;
- डेटा प्रोसेसिंग, स्टोरेज और बैकअप उपलब्ध करवाना; या
- भुगतान की प्रोसेसिंग करना
- सरकारी संस्था होने के नाते कानूनी बाध्याताओं के तहत संसदीय जांच और सूचना के अधिकार के तहत। या
- जब भी समय-समय पर कानूनन आवश्यक हो।
हम पहचान छिपाकर, नाम हटाकर या समायोजित आंकड़ों के रूप में ये सूचनाएं इन्हें भी दे सकते हैं -
- लंबी अवधि के लिए काम में आने वाली सामग्री तैयार करने वालों, आपूर्तिकर्ताओं और वितरकों को;
- विज्ञापनदाताओं को, ताकि हम आपको निशुल्क सेवाएं देते रहें; या
- हमारी सेवाओं को प्रयोग करने वाले ग्राहकों, बिक्री ढांचा, दर्शकों का आंकलन, ट्रैफिक वॉल्यूम और इनसे जुड़ी बातों के बारे में आंकड़ों के रूप में।
यहां दी गई जानकारी में आपकी पहचान उजागर नहीं की जाएगी।
अपने दर्शकगण के बारे में बेहतर समझ के लिए या रूचि-आधारित विज्ञापन देने के लिए एसबीएस पहचान छिपाकर यह डेटा बाहरी सेवा प्रदाताओं और विज्ञापन साझीदारों को डेटा मैचिंग के उद्देश्य से भी दे सकता है। एसबीएस यह सुनिश्चित करता है कि जहां डेटा मैचिंग की जा रही है वहां आवश्यक सुरक्षा नियंत्रण और निजता सुरक्षा प्रावधान हों ताकि आपकी सूचनाएं सुरक्षित रहें और उनका इस्तेमाल उसी उद्देश्य के लिए हो, जिसके लिए इन्हें साझा किया गया है।
कुछ बाहरी पक्ष, जिनसे हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, उनके स्टोरेज लोकेशन ऑस्ट्रेलिया में होते हैं, जबकि अन्य ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते हैं। इनमें शामिल हैं (लेकिन केवल इन्हीं तक सीमित नहीं) अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, स्वीडन, स्पेन, नॉर्वे और न्यूज़ीलैंड।
प्रत्यक्ष मार्किटिंग
समय-समय पर अपनी गतिविधियों और सेवाओं के बारे में एसबीएस आपको प्रत्यक्ष मार्किटिंग संबंधी ऐसी चीजें भेज सकता है, जो हमें लगता है कि आपकी रूचि की होंगी। अगर आप इस तरह प्रत्यक्ष मार्किटिंग संबंधी चीजें नहीं पाना चाहते तो हमेशा इस चुनाव को रद्द कर सकते हैं।
यदि आप हमारी ओर से प्रत्यक्ष मार्किटिंग संबंधी संचार प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, तो आप किसी भी समय बाहर निकल सकते हैं। आप अपने न्यूज़लेटर प्रेफ़रेंस पेज को प्रबंधित कर सकते हैं। पुश नोटिफिकेशन को आप अपने मोबाइल डिवाइस या ऐप सेटिंग्स के माध्यम से बंद कर सकते हैं। अन्य सभी प्रकार के संचार के लिए, कृपया हमसे इस पते पर संपर्क करें: [email protected]।
ध्यान रहे कि अगर आप प्रत्यक्ष मार्किटिंग को बंद कर देते हैं, तब भी जरूरी उद्देश्यों से एसबीएस आपसे संपर्क कर सकता है। उदाहरण के लिए, ऐसी सामग्री भेजने के लिए जिसका भेजा जाना कानूनी रूप से जरूरी है, एसबीएस की सेवाओं या नीतियों में बदलाव के बारे में सूचित करने के लिए, प्रयोग, अधिकार, लाभ या अन्य उपभोक्ता सेवाओं में बदलाव संबंधी सूचनाएं देने के लिए।
कृपया ध्यान दें कि प्रत्यक्ष मार्किटिंग संबंधी संवाद बंद कर देने से एसबीएस के रूचि-आधारित मार्किटिंग या विज्ञापन बंद नहीं होंगे। विज्ञापन बंद करने के लिए कृपया कुकीज़ और अन्य ट्रैकिंग तकनीक वाला हिस्सा देखें।
एसबीएस कर्मचारी और अन्य कामगार
इस प्रभाग में हम आपको बताएंगे कि एसबीएस अपने कर्मचारियों, संभावित कर्मचारियों और अन्य कामगारों की निजी सूचनाओं को कैसे संभालता है। इनमें हमारे कॉन्ट्रैक्टर, सब-कॉन्ट्रैक्टर, श्रमिक, कैडेट, इंटर्न, स्वयंसेवी और कार्य अनुभव के लिए आए विद्यार्थी शामिल हैं।
हम ये सूचना जमा कर सकते हैं
अपने कॉन्ट्रैक्टर और कर्मचारियों के बारे में हम जो सूचनाएं जमा करते हैं, उनमें शामिल हैं मगर केवल उन तक सीमित नहीं हैं -
- कर्मचारियों की संपर्क सूचना (नाम, पता, पोस्ट कोड, ईमेल, जन्मतिथि, लिंग, टेलीफोन नंबर);
- रोजगार के लिए आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज;
- रेफरी से संपर्क करने के लिए जानकारियां;
- आपातकालीन संपर्क सूचना;
- एबीएन (ठेकेदारों/उप-ठेकेदारों के लिए) और कर संबंधी विवरण;;
- वेतन और अन्य भुगतान के लिए आवश्यक बैंक की जानकारी;
- सुपर की सूचना;
- ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता या कार्याधिकार संबंधी प्रमाण (पासपोर्ट और वीजा की जानकारियां);
- शिक्षा;
- रोजगार और अनुभव का इतिहास;
- वेतन, रोजगार से जुड़े भत्ते और छुट्टियों आदि के रिकॉर्ड;
- स्वास्थ्य सूचना
हमें आपके बारे में संवेदनशील निजी जानकारियों की भी जरूरत पड़ सकती है। जैसे कि अपंगता, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, नस्ल या राष्ट्रीय मूल। यदि आप हमें अपनी संवेदनशील सूचनाएं देते हैं तो यह सहमति भी देते हैं कि हम अपनी निजता नीति के तहत इन्हें जमा कर सकते हैं और इनका प्रयोग कर सकते हैं।
हम आपके कार्यकाल या किसी कार्य विशेष के पूरा होने के दौरान भी आपकी निजी जानकारी जमा कर सकते हैं जैसे छुट्टियां, चिकित्सा प्रमाण पत्र, प्रदर्शन समीक्षा, एसबीएस के साज़ ओ सामान का आपके द्वारा प्रयोग और आपकी हाजरी। हम एसबीएस परिसर में आपके आने और जाने संबंधी सूचनाएं भी जमा कर सकते हैं। हम आपके ईमेल के इस्तेमाल संबंधी सूचना भी जमा कर सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि आप हमारी नीतियों का पालन कर रहे हैं।
हम आपकी सूचनाएं कैसे जमा करते हैं
ज्यादातर मामलों में हम आपकी सूचनाएं सीधे आपसे ही तब प्राप्त करते हैं जबकि आप एसबीएस में काम के लिए आवेदन करते हैं अथवा काम शुरू करते हैं।
हम बाहरी पक्षों से भी आपके बारे में जानकारी ले सकते हैं। उदाहरण के लिए आपके निरीक्षकों, पिछले नियोक्ताओं, रेफरी या मध्यस्थों जैसे कि रिक्रूटमेंट एजेंसियों और कामगार उपलब्ध करवाने वाली एजेंसियों से।
एसबीएस आपकी सूचनाओं का इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए करता है
आपकी निजी सूचनाएं प्राप्त करने और और उन्हें जमा करने का मुख्य उद्देश्य कर्मचारी और श्रमिक के बारे में रिकॉर्ड रखना है ताकि उसकी नियुक्ति या कार्य, वेतन या भुगतान और सुपर आदि का प्रबंधन किया जा सके। निजी सूचनाओं का प्रयोग मानव संसाधन और परिचालन संबंधी प्रक्रियाओं के लिए भी किया जाता है जिनमें आवेदन, वेतन भुगतान, प्रदर्शन समीक्षा, अनुशासनात्मक कार्रवाई, चोट या बीमारी संबंधी दावों, कर्मचारी मुआवजों के दावे, जांच-पड़ताल और इन प्रक्रियाओं से जुड़े अन्य उद्देश्य शामिल हैं।
एसबीएस को आपकी सूचनाएं तब भी जमा करनी पड़ सकती हैं जब ऐसा करना कानूनी तौर पर आवश्यक हो। उदाहरण के लिए बच्चों के साथ काम करने संबंधी कानून के तहत संबंधित राज्य या क्षेत्र में में या कॉमनवेल्थ के वीजा इनटाइटलमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन (VEVO) सेवा के लिए।
एसबीएस आपकी सहमति से कानूनी, मानव संसाधन संबंधी, ओद्यौगिक संबंध, अकाउंटिंग और बीमा संबंधी अथवा अन्य सेवाओं के लिए भी आपकी निजी सूचनाएं जमा और प्रयोग कर सकता है।
निजी सूचनाओं का खुलासा
आमतौर पर हम आपकी सूचनाएं किसी तीसरे पक्ष को तभी देते हैं जब आपने सहमति दी हो या हमने इस बारे में आपको सूचित किया हो। लेकिन, ऐसा करने के लिए एसबीएस समय-समय पर निम्नलिखित को सूचनाएं उजागर कर सकता हैः
- होटलों, एयरलाइनों, ड्राइवरों, स्थानीय फिक्सरों और अन्य सेवा प्रदाताओं को, जब आप यात्रा करें;
- हमारी ओर से काम करने वाले पक्षों को, हमारी ओर से काम करने वाले किसी तीसरे पक्ष को, जैसे कि कर्मचारी, ठेकेदार, सप्लायर, एजेंट या सेवा प्रदाता। ये बाहरी लोग हमें हमारी गतिविधियों और कार्यकलापों को पूरा करने में सहायता करते हैं। इनमें शामिल हैं:
- एसबीएस के कामकाज के लिए जरूरी सिस्टम और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाले तकनीकी सेवा प्रदाता, जैसे कि वे कंपनियां जो ट्रैवल मैनेजमेंट या पेरोल सिस्टम उपलब्ध कराती हैं।
- बाहरी सलाहकार, जो एसबीएस को सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं जैसे कि अकाउंटिंग, कानून, बीमा या ओद्यौगिक कार्यों आदि में;
- सरकारी एजेंसी होने के नाते हमारी कानूनी बाध्यताओं के तहत संसदीय जांच के दौरान, कॉमकेयर को (यह एक कार्य संबंधी स्वास्थ्य और सुरक्षा व कर्मचारियों को मुआवजे के बारे में राष्ट्रीय प्राधिकरण है) या फिर सूचना के अधिकार की प्रक्रिया के तहत।;
- समय-समय जब भी हम कानूनी रूप से बाध्य होंगे। उदाहरण के लिए सब्पीना, कोर्ट के आदेश, कर्मचारी मुआवजे संबंधी आदेश, एटीओ और सेंटरलिंक को);
- अगर ऐसा मानने की तर्कसंगत वजह है कि किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य या जीवन को खतरा कम करने के लिए सूचनाएं देना जरूरी है।
इस प्रभाग को नीति के अन्य हिस्सों के साथ जोड़ कर पढ़ा जाना चाहिए। इनमें निजी सूचनाओं को देखने, उनमें बदलाव करने, उन्हें हटाने और निजता संबंधी शिकायत करने से जुड़े निम्नलिखित प्रभाग भी शामिल हैं।
हम सूचनाएं कैसे सहेजते हैं और उन्हें कैसे सुरक्षित रखते हैं
एसबीएस आपकी सूचनाओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखता है। ये हमारे और हमारे सेवा प्रदाताओं के सर्वरों पर होती हैं या कुछ मामलों में कागज के रूप में भी।
एसबीएस आपकी सूचनाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है और इन्हें खोने, दखलअंदाजी, अनाधिकृत पहुंच, बदलाव और उजागर होने, गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए कई तरह के तकनीकी, प्रशासनिक, व्यक्तियों के द्वारा और भौतिक तौर-तरीके अपनाते हैं। इनमें निजी सूचनाएं रखने वाली फाइलों को इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक पाबंदियां और आदान-प्रदान के दौरान इनक्रिप्शन आदि शामिल हैं।
यह हमारी शर्तों में शामिल है कि हम जिस भी बाहरी पक्ष को आपकी निजी सूचनाएं देते हैं उनके पास इन सूचनाओं की सुरक्षा के ऐसे प्रबंध हों जो हमारी निजता नीति के अनुरूप हों। इसमें निजता, सुरक्षा और गोपनीयता भी शामिल है। वे आपकी सूचनाओं का प्रयोग अधिकृत उद्देश्यों के लिए ही कर सकते हैं। एसबीएस तब व्यक्तिगत जानकारी हटा देता है जब उसकी आवश्यकता नहीं रहती।
एसबीएस व्यक्तिगत जानकारी के नष्ट करने की प्रक्रिया का प्रबंधन 1983 (Cth) के आर्काइव्स अधिनियम और 1988 (Cth) के प्राइवेसी अधिनियम के तहत अपने अभिलेख-रखरखाव दायित्वों के अनुसार करता है। ऑस्ट्रेलियन प्राइवेसी प्रिंसिपल 11.2 के अनुरूप, एसबीएस उचित कदम उठाता है ताकि ऐसी व्यक्तिगत जानकारी को नष्ट और पहचान-रहित किया जा सके जिसकी अब किसी स्वीकृत उद्देश्य के लिए आवश्यकता नहीं है और जिसे ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत बनाए रखने की जरूरत नहीं है।
आपकी जानकारी तक पहुँच, उसका सुधार और उसे हटाना
हमारे लिए यह आवश्यक है कि आपकी जो सूचनाएं हमने जमा की हैं वे नई हों, सही हों और अधूरी ना हों। हम कोशिश करेंगे कि आपसे संपर्क करके आपकी सूचनाएं पुष्ट करें और जैसे ही हमें नई जानकारी मिले, हम उसे अपने मौजूदा रिकॉर्ड में जोड़ दें। अगर आपकी सूचनाओं में कोई बदलाव होता है तो कृपया जल्दी से जल्दी हमें सूचित करें।
हमारे पास आपकी जो भी जानकारी है, आपको उसे देखने का पूरा अधिकार है। आप अपनी निजी सूचनाओं को ठीक करने के लिए हमसे कह सकते हैं। अगर आपने एसबीएस न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब किया है या एसबीएस अकाउंट बनाया है, तो आप किसी भी वक्त एसबीएस वेबसाइट पर अपने अकाउंट में लॉग इन करके सूचनाओं को देख और ठीक कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि हमारे पास आपकी जो जानकारियां हैं वे गलत, अधूरी, अप्रासंगिक या भ्रामक हैं तो आप उन्हें ठीक करने के लिए कह सकते हैं। अगर आप अपनी निजी सूचनाएं देखना चाहते हैं या उन्हें ठीक करने अथवा बदलने के लिए कहना चाहते हैं, तो आप अपनी पहचान को प्रमाणित करते हुए हमसे लिखित में संपर्क कर सकते हैं। इन अनुरोधों के लिए, हम आपसे आपका पहला नाम, अंतिम नाम, जन्म वर्ष और ईमेल पता सत्यापित करने के लिए कहेंगे, जिसे मौजूदा अभिलेखों से मिलान किया जाएगा। हम 30 दिन के भीतर जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। हम अपवाद परिस्थितियों में ही आपको सूचनाएं दिखाने से इनकार करेंगे। और यदि ऐसा होता है तो हम आपको ऐसा करने की वजह भी बताएंगे। डिलीट करने के अनुरोध एसबीएस की अभिलेख-रखरखाव संबंधी जिम्मेदारियों के अधीन होते हैं, जिनमें Archives Act 1983 (Cth) भी शामिल है।
अगर आप एसबीएस अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं तो एसबीएस वेबसाइट पर एसबीएस अकाउंट की सेटिंग में जाकर ‘डिलीट अकाउंट’ चुनकर ऐसा कर सकते हैं।
यदि आप अपना ईमेल पता अपडेट या बदलना चाहते हैं, तो आप अपने एसबीएस अकाउंट में साइन इन करके वर्तमान ईमेल पते के बगल में दिए गए Edit बटन पर क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं। अपना नया ईमेल दर्ज करें और Send Verification Code बटन पर क्लिक करें। यह कोड आपके नए ईमेल पते पर भेजा जाएगा।
निजता संबंधी शिकायतें और अन्य जानकारी
हम आपकी शिकायतों को गंभीरता से लेंगे और उन्हें जल्द से जल्द व न्यायपूर्ण ढंग से हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको लगता है कि एसबीएस की किसी गतिविधि या चलन ने आपकी निजी सूचना के मामले में आपकी निजता में बाधा पहुंचाई है तोः
- आप एसबीएस निजता अधिकारी को शिकायत भेज सकते हैं। शिकायत लिखित होनी चाहिए और उसमें आपकी पहचान जाहिर होनी चाहिए।
- एसबीएस के निजता अधिकारी आपकी शिकायत की जांच करेंगे और 30 दिन के भीतर आपकी शिकायत पर आपको जवाब उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे।
- अगर एसबीएस आपकी चिंताओं का संतोषजनक हल उपलब्ध नहीं करवा पाता है तो आप ऑस्ट्रेलियन सूचना आयुक्त से उनकी वेबसाइटwww.oaic.gov.au पर संपर्क कर सकते हैं।
यदि आपको लगता है कि एसबीएस के किसी कार्यक्रम या सामग्री ने आपकी निजता में बाधा पहुंचाई है तो आप एसबीएस कोड ऑफ कॉन्डक्ट के तहत यहां दी गई प्रक्रिया के जरिये शिकायत कर सकते हैं https://www.sbs.com.au/aboutus/complaints
हमसे संपर्क करें
अगर आप और ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो एसबीएस निजता अधिकारी से यहां बताए गए तरीकों से संपर्क कर सकते हैं-
अपना आग्रह ऑनलाइन भेजने के लिए यहां क्लिक करें
ईमेल: [email protected]
टेलीफोन:
आप एसबीएस के टोल फ्री नंबर 1800 500 727 पर कॉल कर सकते हैं। (सुबह 8.30 से 5.30 बजे AEST सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक)
अगर आपको मूक-बधिर लोगों के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई नेशनल रिले सर्विस के जरिए एसबीएस से संपर्क करने में सहायता चाहिए तो 1800 555 727 और 1800 500 727 के लिए आग्रह करें।यह ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली एक सेवा है, जो बधिर व्यक्तियों या जिनकी सुनने या बोलने की क्षमता प्रभावित है, उनकी सहायता के लिए है।
डाक का पताः
Privacy Officer
Legal
Locked Bag 028
Crows Nest NSW 1585