कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी:न्यू साउथ वेल्स में और सख़्त हुए कोरोना प्रतिबंध, विक्टोरिया में बढ़ी एक्सपोज़र साइट्स की सूची

जानिए, ऑस्ट्रेलिया में 18 जुलाई 2021 का कोरोनावायरस अपडेट।

Sehemu ya nje ya jengo la Isola katika kitongoji cha Richmond, Melbourne, Sunday, July 18, 2021.

Mamlaka wa afya wa Victoria wamefunga jengo la Isola katika kitongoji cha Richmond, baada ya mkaaji kupatwa na Covid-19. Source: (AAP Image/James Ross)

  • NSW ने फेयरफील्ड, कैंटरबरी-बैंकस्टाउन और लिवरपूल छोड़ने के लिए अधिकृत श्रमिकों की अपनी सूची बढ़ा दी है।
  • विक्टोरिया में COVID-19 के संपर्क में आने वाली साइटों की सूची लगातार बढ़ रही है।

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने 105 नए स्थानीय कोरोनावायरस मामले दर्ज किए हैं। 66 मामले एक ज्ञात क्लस्टर से जुड़े हैं ; 39 मामलों के स्रोत की अभी भी जांच चल रही है। दक्षिण-पूर्वी सिडनी में 90 साल की एक महिला की मौत हो गई है।

फेयरफील्ड, कैंटरबरी-बैंकस्टाउन और लिवरपूल के स्थानीय सरकारी क्षेत्रों के निवासियों को उन क्षेत्रों को छोड़ने की अनुमति नहीं है, जब तक कि वे स्वास्थ्य सेवा, आपातकालीन सेवाओं या सुपरमार्केट, बॉटल शॉप , कियोस्क, समाचार एजेंसी, कार्यालय, पैट आपूर्ति स्टोर और उद्यान केंद्रों में काम नहीं करते हैं।

सोमवार, 19 जुलाई को प्रातः 12:01 से आवासीय परिसरों में सफाई सेवाओं एवं मरम्मत कार्य सहित समस्त निर्माण कार्य एवं अत्यावश्यक अनुरक्षण पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध न्यू साउथ वेल्स में लगभग 500,000 निर्माण श्रमिकों को प्रभावित करेगा।

कोरोना मामलों को समझने के लिए इस लिंक locations of the cases पर जाएं। न्यू साउथ वेल्स लॉकडाउन 30 जुलाई शुक्रवार रात 11:59 बजे तक बढ़ाया गया है।

विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 16 नए स्थानीय कोरोनावायरस मामले दर्ज किए हैं और 2 मामले विदेशों से आए यात्रियों के हैं। विक्टोरिया में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 70 है।

फिलहाल 215 से अधिक नई एक्सपोजर साइटें हैं। ताज़ा जोड़े गए जोखिम वाले इलाके अल्टोना मीडोज, क्यू और ट्रुगनिना उपनगरों में हैं। दक्षिण-पूर्व मेलबर्न में फिलिप द्वीप के निवासियों से भी परीक्षण करने का आग्रह किया जा रहा है। यहां देखें, सूची या मानचित्र में मामलों के स्थान। पांचवां लॉकडाउन 20 जुलाई मंगलवार रात 11:59 बजे तक चलने वाला है। कोरोना मामलों को समझने के लिए इस लिंक locations of the cases पर जाएं।

पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी और क्वींसलैंड में शून्य सामुदायिक प्रसारण का एक और दिन रिकॉर्ड किया गया।
साउथ ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शोग्राउंड में लगभग 100,000 टीकाकरण खुराक वितरित की गईं।

तस्मानिया ने एनएसडब्ल्यू के साथ सभी सीमा को बंद कर दिया।
ईद अल अधा, सोमवार, 19 जुलाई से शुरू होगा ऐसे में नमाज के दौरान अपनी और दूसरों की सुरक्षा करना महत्वपूर्ण है:

  • घर पर प्रार्थना करना चुनें
  • बड़ी सभाओं को रद्द करें
  • फेस मास्क का उपयोग करें
  • नमाज़ अदा करने के लिए अपने गलीचे का उपयोग करें

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -  Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:


NSW 
ACT 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

NSW 
ACT 

 


Share

Published

Updated

By SBS/ALC Content
Source: SBS

Share this with family and friends


Download our apps
SBS Audio
SBS On Demand

Listen to our podcasts
Independent news and stories connecting you to life in Australia and Hindi-speaking Australians.
Ease into the English language and Australian culture. We make learning English convenient, fun and practical.
Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS
SBS Hindi News

SBS Hindi News

Watch it onDemand
कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी:न्यू साउथ वेल्स में और सख़्त हुए कोरोना प्रतिबंध, विक्टोरिया में बढ़ी एक्सपोज़र साइट्स की सूची | SBS Hindi