SKIP TO MAIN CONTENT

NRI बच्चा बना सिंगल इंजिन उड़ाने वाला सबसे युवा पायलट

स्कूल जाने वाला 14 साल का बच्चा एक इंजन वाले विमान का सबसे युवा पायलट बन गया है.

Mansour Anis
Source: dpssharjah.com

1 min read

Published

Updated

By Vivek Asri



Skip to article content

समाचार एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है कि शारजाह के दिल्ली प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले मंसूर अनीस को कनाडा की एक एविएशन अकैडमी से सर्टिफिकेट मिला है.

अनीस की टेस्ट फ्लाइट 10 मिनट की थी जिसे वह विमान को पार्किंग से निकालकर रन वे पर लाया. फिर उड़ान भरी और पांच मिनट तक वह हवा में रहा. उसके बाद लैंडिंग हुई.

अनीस के पास अब स्टूडेंट पायलट परमिट है. उसने रेडियो कम्यूनिकेशन टेस्ट भी पास कर लिया है. ट्रांसपोर्ट कनाडा के लिए उड़ान की योग्यता पीएसटीएआर टेस्ट पास करना जरूरी होता है जिसमें अनीस ने 96 फीसदी नंबर हासिल किए हैं.

मंसूर अनीस का दावा है कि वह सबसे कम ट्रेनिंग के बाद यह टेस्ट पास करने वाले सबसे कम उम्र के पायलट हैं. हम इस दावे की पुष्टि नहीं कर सकते.

Follow us on Facebook and Twitter for more news about India and Indians.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now