SKIP TO MAIN CONTENT

भारतीय स्टूडेंट पर हमला, 15 साल की लड़की गिरफ्तार

15 साल की एक लड़की को एक बारतीय युवा को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Sourabh
Sourabh Ghangas being taken to hospital on Friday night. Source: 7 News

1 min read

Published

Updated



Skip to article content

सिडनी के वुडक्रॉफ्ट में यह घटना बीते शुक्रवार रात को हुई जब 23 वर्षीय सौरभ गंगास और चार अन्य युवाओं के बीच झगड़ा हो गया.

पुलिस के मुताबिक गंगास की पीठ में घाव हुआ है. गंगास ने 7 न्यूज को बताया कि वह अपने को बचाने की कोशिश कर रहे थे.\

Ghangas
Sourabh Ghangas Source: 7 News

उन्होंने कहा, "मैं एक अन्य लड़के से अपने आपको बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी एक लड़की आई और उसने पीछे से मुझ पर हमला किया."

सौरभ को वेस्टमीड अस्पताल में ले जाया गया. वह गंभीर लेकिन स्थिर हालत में थे. बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई.

सौरभ को लगता है कि उन पर पेचकस से हमला हुआ था. पुलिस ने जल्दी ही 15 साल की एक लड़की को गिरफ्तार कर लिया. उसके कुछ ही देर बाद 17 वर्षीय एक किशोर को भी गिरफ्तार किया गया.

लड़की को सशर्त जमानत मिल गई है और उसे अगले महीने कोर्ट में पेश होना होगा.

Follow SBS Hindi on Facebook for more.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now