SKIP TO MAIN CONTENT

16 साल की स्वीडिश लड़की का मोदी के नाम संदेश हुआ वायरल

16 साल की एक स्वीडिश लड़की ग्रेटा थनबर्ग के एक वीडियो संदेश की दुनियाभर में चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक संदेश दिया है.

Greta Thunberg on her way to a demonstration calling for climate action at the Swedish Parliament in Stockholm.
Greta Thunberg on her way to a demonstration calling for climate action at the Swedish Parliament in Stockholm, Feb. 15, 2019. Source: The New York Times

1 min read

Published

By विवेक कुमार


Skip to article content

थनबर्ग ने डिजिटल वीडियो पब्लिशर ब्रट इंडिया को दिए इस वीडियो में मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं से कहा है कि वे पर्यावरण परिवर्तन पर सचेत हो जाएं.

थनबर्ग कहती हैं, “प्रिय मोदीजी, आपको पर्यावरण परिवर्तन पर फौरन कदम उठाने होंगे. और सिर्फ इस पर बात करने से काम नहीं चलेगा, क्योंकि अगर आप सिर्फ बातें करते रहे और जो जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहा तो आप विफल हो जाएंगे. और अगर आप विफल होते हैं, तो आपको भविष्य में मानव इतिहास के सबसे बुरे खलनायकों के रूप में देखा जाएगा. और आप ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेंगे.”

थनबर्ग ने पिछले साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र की क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस में भाषण देकर खूब तालियां बटोरी थीं.

भारत ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए काम कर रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रचारित इंटरनैशनल सोलर अलायंस के जरिए 121 देश अरबों डॉलर जुटा रहे हैं ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाए.

Follow SBS Hindi on Facebook


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now