SKIP TO MAIN CONTENT

समुद्र तट से गायब हुआ शख्स, बच्चा छूटा पीछे

साउथ ऑस्ट्रेलिया पुलिस 22 साल के एक शख्स को ढूंढ रही है. ये गुरुवार शाम को ग्लेनेल्ग बीच से ग़ायब बताया जा रहा है उस वक्त इसके साथ एक बच्चा भी था. हालांकि ये बच्चा मिल गया है लेकिन पुलिस बच्चे से कोई ठोस जानकारी लेने में असमर्थ है.

Nishchal Ghimire has not seen since Thursday afternoon
Source: SA Police Facebook

1 min read

Published

Updated

By SBS Hindi

Source: SBS



Skip to article content

बताया जा रहा है कि साउथ ऑस्ट्रेलिया के क्लेरेंस पार्क में रहने वाला 22 साल का निश्चल घिमिरे. एक बच्चे को लेकर इस बीच में पहुंचा था निश्चल इस बच्चे की देख-रेख करता था. लेकिन यहां से निश्चल ग़ायब हो गया. निश्चल को आखिरी बार गुरुवार शाम 4 बजे देखा गया था.

Nishal Ghimire’s white Mitsubishi Colt
Ghimire’s white Mitsubishi Colt was found parked by the road. Source: SA Police Facebook

देर रात तक जब ये दोनों वापस नहीं आए तो रात साढ़े बारह बजे इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. हालांकि बाद में इस बच्चे को खोज कर इसके माता पिता के पास पहुंचा दिया गया, जो कि एस्पलानाडे और ग्लेनेल्ग नॉर्थ के बीच भटक रहा था. 

बच्चे को देखकर पुलिस अंदाज़ा लगा रही है कि ये दोनों बीच पर तैर रहे थे. साउथ ऑस्ट्रेलिया पुलिस के इंस्पैक्टर सैंडी मूरे ने एडिलेड एडवाइज़र से कहा कि,

"बच्चे ने हाव-भावों से बताया है कि व पानी में था..लेकिन क्या गुमशुदा शख्स भी पानी में था? हम इस मौके पर साफ नहीं कह सकते"
"दुर्भाग्यवश बच्चा बोल नहीं सकता इसलिए हम उससे कोई जानकारी नहीं ले सकते कि वहां दरअस्ल हुआ क्या था"

पुलिस को निश्चल की मित्सुबिशी कोल्ट कार भी नज़दीक ही पार्क की हुई मिली है, लेकिन काफी ढूंढ खोज के बाद पुलिस निश्चल को नहीं ढूंढ पाई है. 

पुलिस के मुताबिक निश्चल नेपाली मूल का है और उस वक्त टीशर्ट, फुल पैंट और चश्मा पहने हुआ था. 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now