SKIP TO MAIN CONTENT

राजस्थान में हजारों जानें बचा सकता है यह ऑस्ट्रेलियाई

An Australian researcher Dr. Cristian Birzer has a device that can save many lives in Rajasthan by providing clean water.

Dr. Cristian Birzer
Dr. Cristian Birzer is a senior lecturer at School of Mechanical Engineering, University of Adelaide. Source: Supplied

2 min read

Published

By Vivek Asri



Skip to article content

राजस्थान में पानी की किल्लत है. लेकिन सिर्फ यही वहां के रहने वालों की दिक्कत नहीं है. जो पानी वहां है भी, वो भी अशुद्ध है. कुछ समय पहले भारत सरकार की एक रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया गया कि भारत में सबसे ज्यादा फ्लोराइड वाले इलाके इसी राज्य में पाए जाते हैं. एक हजार से ज्यादा इलाके ऐसे हैं जहां पानी में फ्लोराइड है और उन इलाकों में 45 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं.

पानी में मिला फ्लोराइड जहर होता है. और फिर राजस्थान के पानी में तो आर्सेनिक और लेड भी है.

स्थिति कितनी खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इन केमिकल्स के कारण पूरी दुनिया में सालाना डेढ़ मिलियन लोगों की मौत होती है. इसलिए साफ पानी बहुत जरूरी है. लेकिन पानी साफ कैसे हो?

Device
Source: Supplied

यहां ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स के पास एक युक्ति है. यह शख्स है डॉ. क्रिस्टियान बर्जर जो यूनिवर्सिटी ऑफ ऐडिलेड के स्कूल ऑफ मकैनिकल इंजीनियरिंग में सीनियर लेक्चरर हैं. डॉ. बर्जर ने एक मशीन बनाई है जो राजस्थान के पानी को साफ कर सकती है. और उन्होंने एक योजना भी बनाई है. सुनिए यह पूरी कहानी, ऊपर दिए गए प्ले बटन पर क्लिक करके.

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now