SKIP TO MAIN CONTENT

मुंबई की एक कंपनी में पीरियड्स के पहले दिन महिलाओं को छुट्टी

मुंबई की एक कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारियों को उनके पीरियड्स के पहले दिन छुट्टी देने की योजना शुरू की है. इस छुट्टी के महिलाओं को पैसे भी मिलेंगे.

Culture Machine
Source: www.facebook.com/culturemachineofficial

1 min read

Published

Updated

By Vivek Asri



Skip to article content

मुंबई की कल्चर मशीन नाम की इस कंपनी में कुल 75 महिलाएं काम करती हैं. जुलाई की शुरुआत से उन्हें नई नीति के तहत पीरियड्स के पहले दिन छुट्टी मिलेगी.

इस बारे में एक वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है जिसमें इस कंपनी की कर्मचारी नई नीति की तारीफ करती देखी जा सकती हैं. इस वीडियो में महिलाएं बता रही हैं कि पीरियड्स का पहला दिन कितना मुश्किल होता है और छुट्टी से उन्हें कितनी राहत मिलेगी.

कंपनी ने एक अभियान भी शुरू किया है जिसके तहत केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से आग्रह किया गया है कि यह नीति पूरे भारत में लागू की जाए.

वैसे, कई देशों में महिलाओं के लिए इस तरह की योजनाएं चल रही हैं.

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now