SKIP TO MAIN CONTENT

फिर हादसाः 23 साल के उपमन्यु शर्मा की डूबने से मौत

हरियाणा के करनाल के रहने वाले उपमन्यु शर्मा की डूबने से मौत हो गई है. पुलिस ने उनकी पहचान उजागर कर दी है.

Upmanyu Sharma
Source: Facebook

2 min read

Published



Skip to article content

न्यू जीलैंड के हुनुआ फॉल्स में रविवार को डूबने वाले व्यक्ति की पहचान एक भारतीय युवक उपमन्यु शर्मा के रूप में हुई है.

न्यू जीलैंड की वेबसाइट इंडियन वीकेंडर ने खबर दी है कि भारतीय दूतावास ने भी उपमन्यु की मौत की पुष्टि की है. उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

वेलिंगटन स्थित उच्चायोग के काउंसलर ऑफिसर परमजीत सिंह ने द इंडियन वीकेंडर को बताया कि शव को वापस भारत भेजे जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं.

सिंह ने बताया, "हम उसके चचेरे भाई के संपर्क में हैं. शव अभी कोरोनर के पास है और हम उसे जल्द से जल्द भारत भेजने की कोशिश कर रहे हैं."

उपमन्यु शर्मा रविवार दोपहर को पानी में बह गए थे. तभी से खोज अभियान चल रहा था. सोमवार सुबह अभियान दोबारा शुरू हुआ और दोपहर बाद सोमवार को गोताखोर उनका शव बरामद कर पाए.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बड़ी तादाद में भारतीय मूल के लोगों की मौत डूबने से होती है. ऑस्ट्रेलिया में इस गर्मी में ही 5 से ज्यादा लोग डूबने से जान गवां चुके हैं.

Follow SBS Hindi on facebook for more stories

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now