SKIP TO MAIN CONTENT

अमेरिका में फिर एक भारतीय की हत्या

अमेरिका के मिशिगन में 32 साल के एक भारतीय मूल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

Henry Ford Hospital
Source: Flickr / Ted Eytan CC BY-SA 2.0

2 min read

Published

By Vivek Asri



Skip to article content

रमेश कुमार नाम के यह डॉक्टर हेनरी फोर्ड हॉस्पिटल के यूरॉलॉजी डिपार्टमेंट में काम करते थे. बीते सप्ताह उनका शव डेट्रॉयट शहर से करीब 90 मील दूर एक कार की पिछली सीट पर मिला.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रमेश कुमार के परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी पर संदेह नहीं है और उन्हें नहीं लगता कि यह नस्लवादी हमला हो सकता है. हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कुमार के पिता नरेंद्र कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "हमें नहीं पता. वे (पुलिस) पता कर रहे हैं. पर हमें किसी पर शक नहीं है. हमें नहीं लगता है कि यह हेट क्राइम होगा."

डॉ. कुमार ने केरल में कोच्चि के अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से पढ़ाई की थी. गुरुवार को वह अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो एक साथी डॉक्टर ने उनके घर फोन किया. कई घंटों की तलाश के बाद पुलिस को उनका शव बरामद हुआ.

डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में भारतीय समुदाय, खासकर सिखों के खिलाफ हमलों में वृद्धि देखी जा रही है. कुछ हफ्तों पहले एक भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिबोटला की एक पूर्व अमेरिकी सैनिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. कुछ दिन पहले फ्लोरिडाय में भी एक भारतीय मूल के परिवार की दुकान को जला दिया गया.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now