SKIP TO MAIN CONTENT

सिडनी से भारतीय मूल की ग़ायब महिला को ढूंढ रहा है परिवार

सिडनी में रहने वाली डेंटिस्ट प्रीथी रेड्डी रविवार से ग़ायब हैं. उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए लिखा है कि उन्हें रविवार को घर पहुंचना था लेकिन उनका कोई संपर्क उनके जानने वालों के पास नहीं है

Preethi Reddy_Missing dentist
Source: Facebook

1 min read

Published

By Gaurav Vaishnava



Skip to article content

पेनरिथ पुलिस ने बताया है कि उनके ग़ायब होने की एक रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन मंगलवार दोपहर को अंतिम सूचना प्राप्त करने तक पुलिस को भी इस मामले में कोई सफलता नहीं मिल पायी थी.

Preethi Reddy_Missing Dentist
Source: Supplied

प्रीथी सिडनी से लापता बताई जा रही हैं. उनके जानकारों के मुताबिक उनकी वोल्क्स वैगन कार DFP 78P भी लापता बताई जा रही है. उन्हें आखिरी बार जॉर्ज स्ट्रीट के स्ट्रैंड आर्केड के मैकडोनल्ड रेस्तरां में देखा गया था. जबकि उन्होंने करीब 11 बजे फोन पर भी किसी से बात की है.

हालांकि प्रीथी ने अपने घर में किसी से बात नहीं की है. पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ-साथ अप परिजन सोशल मीडिया पर उनकी खोज के लिए मुहिम चला रहे हैं. अगर किसी को प्रीथी या उनकी कार के बारे में कुछ पता चलता है तो वे पेनरिथ पुलिस को 47219444 और टाउन हॉल पुलिस को 1800 333 000 पर कॉल कर सकते हैं. या फिर किसी आपात स्थिति में 000 पर फोन किया जा सकता है. 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now