SKIP TO MAIN CONTENT

एस्टोनिया ने जारी किया यह अनोखा वीसा

एस्टोनिया ने एक अनोखा वीसा लॉन्च किया है जो दुनिया का अपनी तरह का पहला वीसा है.

Estonia
Source: Getty Images/Valery Sharifulin

2 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

इसे नाम दिया गया है डिजिटल नोमैड वीसा.


मुख्य बातेंः

  • एस्टोनिया ने दुनिया का पहला डिजिटल नोमैड वीसा शुरू किया है.
  • इस वीसा पर वे लोग एक साल तक देश में रह सकते हैं, जिनके पास अपने देश में नौकरी या कोई काम है और कहीं से भी काम करने की सुविधा है.
  • एस्टोनिया की देखादेखी दूसरे कई मुल्क ऐसी ही योजनाओं पर काम कर रहे हैं.

 

पिछले महीने ही इस यूरोपीय देश ने एक कानून पास किया था जिसके तहत ऐसे लोगों को एक साल का वीसा देने का प्रावधान किया गया जो फ्रीलांसर्स हैं या फिर नौकरी को दफ्तर के बाहर से भी जारी रख सकते हैं.

Working from home with a video call meeting
Working from home with a video call meeting Source: Getty

कोरोनावायरस ने दुनिया को दिखाया है कि काम करने के लिए सभी को दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. पिछले कुछ महीनों में ज्यादातर लोगों ने घर से काम करने का अनुभव पाया है.

इसी अनुभव को एक कदम और आगे ले जाते हुए एस्टोनिया ने यह नई योजना जारी की है, जिसमें उन लोगों को फायदा होगा जो कहीं से भी काम कर सकते हैं.

इस साल पहली अगस्त से जरूरी योग्यताएं पूरा करने वाले उम्मीदवार इस वीसा के लिए अप्लाई कर पा रहे हैं.

देश को उम्मीद है कि दो हजार लोग इस योजना का लाभ उठाएंगे और देश की अर्थव्यवस्था में बिना स्थानीय रोजगार छीने योगदान देंगे.

इस वीसा के तहत लोगों को एक 12 महीने तक एस्टोनिया में रहने की अनुमति होगी. इसके साथ ही 90 दिन वे यूरोप के शेनेगन जोन के 26 देशों में यात्रा भी कर सकते हैं.

Visitors attend the 21st Medieval Days festival in Tallinn, Estonia, 16 August 2020.
Visitors attend the 21st Medieval Days festival in Tallinn, Estonia, 16 August 2020. Source: EPA/VALDA KALNINA

इस वीसा के लिए किसी भी देश की नागरिकता वाले लोग अप्लाई कर सकते हैं लेकिन कुछ शर्तें रखी गई हैं. मसलन, उम्मीदवार के पास नौकरी या बतौर फ्रीलांसर किसी कंपनी के साथ काम करने का कॉन्ट्रैक्ट होना चाहिए. साथ ही 3504 यूरो की मासिक आय भी होनी चाहिए.

एस्टोनिया की देखादेखी कई यूरोपीय देश ऐसी ही योजनाओं पर काम कर रहे हैं.

एस्टोनिया ई-रेजिडेंसी जारी करने वाला भी दुनिया का पहला देश था. ई-रेजिडेंसी के तहत लोगों को देश की व्यापारिक सुविधाओँ का लाभ उठाने का मौका दिया जाता है.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now