Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

खिचड़ी और समोसों से शुरू हुई बात कहां तक पहुंची

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कूटनीतिक रिश्ते एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच गुरुवार को हुई पहली वर्चुअल बैठक से क्या हासिल हुआ, जानिए...

A picture of Australian Prime Minister Scott Morrison (left) and Indian Prime Minister Narendra Modi is displayed on a conference screen
A picture of Australian Prime Minister Scott Morrison (left) and Indian Prime Minister Narendra Modi is displayed on a conference screen Source: AAP/Lukas Coch

गुरुवार को प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से वीडियो लिंक के जरिए बातचीत की.


मुख्य बातेंः

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप पर दस्तखत का ऐलान किया गया है.
  • दोनों देश कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए विज्ञान, तकनीक और रिसर्च के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे.
  • दोनों देश कॉम्प्रहेंसिव इकनॉमिक कोऑपरेशन अग्रीमेंट को आगे बढ़ाने पर सहमत हैं.
     

प्रधानमंत्री मॉरिसन ने बातचीत की शुरुआत में सप्ताहांत पर बनाए समोसों का जिक्र किया और खिचड़ी खाने की इच्छा जाहिर की. मोदी ने कहा कि भारत मॉरिसन की यात्रा का इंतजार कर रहा है.

Australian Prime Minister Scott Morrison (right) and Australian Foreign Minister Marise Payne speak to Indian Prime Minister Narendra Modi.
Australian Prime Minister Scott Morrison (right) and Australian Foreign Minister Marise Payne speak to Indian Prime Minister Narendra Modi. Source: AAP Image/Lukas Coch

इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप पर दस्तखत का ऐलान किया गया.

भारतीय प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि यह व्यापार करने का एक नया मॉडल है.

उन्होंने लिखा, “भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट में अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मिला. शानदार बातचीत हुई जिसमें हमारे रिश्तों के पूरे पटल पर चर्चा हुई.”

Australian Prime Minister Scott Morrison speaks to Indian Prime Minister Narendra Modi during the 2020 Virtual Leaders Summit between Australia and India at Parliament House in Canberra, Thursday, June 4, 2020. (AAP Image/Lukas Coch) NO ARCHIVING
Australian Prime Minister Scott Morrison speaks to Indian Prime Minister Narendra Modi during the 2020 Virtual Leaders Summit. Source: AAP/Lukas Coch

बैठक के बाद श्री मॉरिसन ने कहा कि सीएसपी (कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटिजिक पार्टनरशि) हमारे रिश्तों को सहयोग के नए स्तर पर ले जाएगा.

उन्होंने कहा, “सीएसपी हमारे द्विपक्षीय संबंधों को सहयोग के नए स्तर पर ले जाता है. यह हमारे आपसी विश्वास, समझ, साझा हित और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है.”

समझौते में क्या है खासः

भारत-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारीः

दोनों देशों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमति जताई है. दोनों देशों के रक्षा मंत्री कम से कम हर दो साल में एक बार मिलेंगे और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

विज्ञान, तकनीक और रिसर्च में सहयोग

भारत और ऑस्ट्रेलिया कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए विज्ञान, तकनीक और रिसर्च के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे.

Australian Prime Minister Scott Morrison (right) and Australian Foreign Minister Marise Payne speak to Indian Prime Minister Narendra Modi.
Australian Prime Minister Scott Morrison and Indian Prime Minister Narendra Modi are seen on a conference screen during the 2020 Virtual Leaders Summit. Source: AAP/Lukas Coch

आर्थिक सहयोग

दोनों देशों ने एक दूसरे के यहां व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति जताई है. साझा बयान में कहा गया है कि दोनों देश कॉम्प्रहेंसिव इकनॉमिक कोऑपरेशन अग्रीमेंट को आगे बढ़ाने पर सहमत हैं.

Australian Prime Minister Scott Morrison speaks to Indian Prime Minister Narendra Modi during the 2020 Virtual Leaders Summit between Australia and India at Parliament House in Canberra, Thursday, June 4, 2020. (AAP Image/Lukas Coch) NO ARCHIVING
Australian Prime Minister Scott Morrison speaks to Indian Prime Minister Narendra Modi during the 2020 Virtual Leaders Summit between Australia and India. Source: AAP/Lukas Coch

शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन

दोनों देश एक दूसरे की शिक्षा परिसर बनाने में मदद करेंगे. माइग्रेशन ऐंड मॉबिलिटी पार्टनरशिप अरेंजमेंट के मसौदे पर वरिष्ठ अधिकारी चर्चा करेंगे और अवैध माइग्रेशन रोकने में सहयोग देंगे.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter

ऑस्ट्रेलिया में लोगों को एक दूसरे से 1.5 मीटर की दूरी बनाए रखना अनिवार्य है. लोगों के जमा होने की सीमा के संबंध में अपने राज्य के प्रतिबंधों को देखें. 

कोरोनावायरस का परीक्षण अब पूरे ऑस्ट्रेलिया में व्यापक रूप से उपलब्ध है. यदि आप सर्दी या फ्लू के लक्षणों का सामना कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर को कॉल कर जांच की व्यवस्था करें या 1800 020 080 पर कोरोनावायरस स्वास्थ्य सूचना हॉटलाइन से संपर्क करें.

केंद्र सरकार का कोरोनावायरस ट्रेसिंग एप COVIDSafe आपके फोन के एप स्टोर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. 

एसबीएसऑस्ट्रेलिया के विविध समुदायों को कोविड-19 के बारे में ताज़ा जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है. इससे संबंधित समाचार और सूचनाएं 63 भाषाओं में sbs.com.au/coronavirus पर उपलब्ध हैं. 


3 min read

Published


Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now