SKIP TO MAIN CONTENT

ब्रिसबेन में इंडियन रेस्तरां के मालिक की हत्या के पीछे साजिश का संदेह

ब्रिसबेन में अपने घर के सामने कत्ल कर दिए गए अब्दुल बाशित के दोस्तों को कहना है कि वह अच्छे और पारिवारिक इंसान थे. दो बच्चों के पिता अब्दुल की ब्रिसबने में बीते बुधवार रात 12.30 बजे के आसपास हत्या कर दी गई थी.

abdul
Abdul Bashit Source: Supplied

1 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

ब्रिसबेन में एक इंडियन रेस्तरां चलाने वाले बाशित की हत्या को लेकर पुलिस ने संदेह जताया है कि हो सकता है कातिलों ने उन्हें जानबूझ कर निशाना बनाया हो. पुलिस को संदेह है कि उनके घर की बिजली सप्लाई से जानबूझ कर छेड़छाड़ की गई ताकि अब्दुल बाहर आ जाएं.

7 न्यूज के मुताबिक बाशित की पत्नी ने घर के अंदर से ही ऊंची आवाजें सुनीं लेकिन वह डर के मारे बाहर नहीं गईं और उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया.

डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट टोनी फ्लेमिंग ने रिपोर्टर्स को बताया कि हत्या साजिशन की गई हो सकती है. उन्होंने कहा, “हमें नहीं लगता कि यह कोई अक्रमिक हत्या है. हो सकता है बिजली सप्लाई से छेड़छाड़ की गई हो, लेकिन हम कोई पुष्टि नहीं कर सकता.”

पुलिस कुराबे इलाके में बाशित के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. इस बीच समुदाय के लोग परिवार की मदद के लिए धन जमा करने के वास्ते एक मुहिम चला रहे हैं.

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now