SKIP TO MAIN CONTENT

बेटे से मिलने ऑस्ट्रेलिया आए भारतीय की कार हादसे में मौत

पर्थ में हुए एक भयानक सड़क हादसे में भारतीय नागरिक गुरबीर सिंह की मौत हो गई. चंडीगढ़ के रहने वाले 66 साल के गुरबीर सिंह अपने बेटों से मिलने ऑस्ट्रेलिया आए थे.

Sydney
Source: (Via Babushahi.com/ 7 News)

1 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

कार को गुरबीर सिंह का भतीजा 22 वर्षीय गुनीत चला रहा था, जो पर्थ में स्टूडेंट है. गुनीत घायल है और अस्पताल में भर्ती है. हादसे के वक्त गुरबीर के बड़े भाई दलजीत सिंह भी कार में थे. उन्हें मामूली चोटें आई हैं.

यह हादसा सोमवार शाम पर्थ के दक्षिण हिस्से में हुआ जब टोयोटा कैमरी कार दो ट्रकों के बीच में फंस गई. तीनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे. गुरबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

दोनों घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया. गुनीत की टांग की हड्डी टूट गई है और आज उनकी सर्जरी होनी है.

दोनों ट्रक ड्राइवर सुरक्षित हैं.

For more news and updates, follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now