SKIP TO MAIN CONTENT

चलती कार की खिड़की पर आ लटका सांप

न्यू साउथ वेल्स के साउथ कोस्ट में ड्राइव करते एक व्यक्ति की डर से कंपकंपी छूट गई जब उसने गर्दन घुमाकर बाहर की ओर देखा.

snake
Source: AAP

1 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

यह बीते बुधवार की बात है. टेड ऑगिएर एडन से लौट रहे थे. रास्ते में, जब उनकी नजर बाहर घूमी तो उन्हें एक सांप नजर आया. यह लाल तले वाला काला सांप उनकी खिड़की पर लटका हुआ था.

सरकती हुई यह 'बेटिकट सवारी' साइड मिरर के इर्द-गिर्द लिपट गई.

एडन के एंपलॉयर ने बाद में इस घटना के बारे में फेसबुक पर लिखा. नॉलन्स ऑटो पार्ट्स ऐंड इंडस्ट्रियल सप्लायर्स ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "एडन से लौटते हुए बेचारे टेड के साथ ऐसा हादसा गुजरा. उसकी कार पर एक सवारी आ चढ़ी. मैं होता तो कूदकर साथ वाली सीट पर जा बैठता और कार को बीच रास्ते छोड़ गया होता."

Sydney
Source: AAP

बाद में टेड और एक अन्य महिला ने इस सांप को खिड़की से उतारा और अपने सफर पर आगे बढ़ गए.

Follow us on FACEBOOK


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now