SKIP TO MAIN CONTENT

ऑनर किलिंगः कनाडा से भारत प्रत्यर्पित होंगे बुजुर्ग पुरुष और महिला

समाचार एजेंसी एएफपी ने खबर दी है कि कनाडा के सुप्रीम कोर्ट ने 72 साल के सुरजीत सिंह बादेशा और 67 साल की मलकीत कौर सिंधू के निर्वासन की इजाजत दे दी है. ये दोनों अब कनाडा के नागरिक हैं और भारत में एक पति-पत्नी के कत्ल की साजिश के आरोप में वांछित हैं.

Canada
Source: Wikipedia

1 min read

Published

By Vivek Asri



Skip to article content

आरोप है कि बादेशा और मलकीत कौर सिंधू ने जसविंदर कौर और उनके पति की हत्या की साजिश रची थी. मलकीत कौर की बेटी जसविंदर और उनके पति की 2000 में पंजाब में हत्या कर दी गई थी. सुरजीत सिंह बादेशा जसविंदर कौर के चाचा हैं.

भारतीय पुलिस के मुताबिक यह मामला ऑनर किलिंग का है. जसविंदर ने अपने परिवार से छिपकर एक रिक्शा चालक मिट्ठू सिद्धू से शादी कर ली. परिवार को पता चला तो विरोध हुआ जिसके बाद वह कनाडा से भागकर भारत आ गईं. लेकिन जून 2000 में उनकी और उनके पति की हत्या कर दी गई. पुलिस का आरोप है कि मलकीत कौर और सुरजीत सिंह ने किराये के गुंडों से दोनों की हत्या कराई.

भारतीय अधिकारी लंबे समय से इन दोनों के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहे थे. 2014 में कनाडा के न्याय मंत्री ने प्रत्यर्पण की इजाजत दे दी थी लेकिन दोनों आरोपी कोर्ट चले गए और 2016 उन्हें राहत मिल गई. अब सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच ने एकमत से प्रत्यर्पण का फैसला दिया है.

Follow SBS Hindi on Facebook and Twitter.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now