SKIP TO MAIN CONTENT

छेड़छाड़ के आरोप में विक्टोरिया को इस व्यक्ति की तलाश

विक्टोरिया पुलिस छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो देखने में भारतीय बताया जाता है. पुलिस का आरोप है कि इस व्यक्ति ने 23 मार्च 2016 को नॉर्थ मेलबर्न स्टेशन पर एक महिला से छेड़छाड़ की थी.

Victoria
Source: Supplied

1 min read

Published


Skip to article content

पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति सुबह सवा आठ बजे ट्रेन पर चढ़ा और पार्ल्यामेंट स्टेशन तक अपने सफर के दौरान दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर जारी की है जिसमें नजर आता है कि 30 के आसपास के इस युवक के काले बाल हैं और दाढ़ी है. इस तस्वीर में नीले रंग की टी-शर्ट और सलेटी पैंट पहने युवक के पास एक भूरा बैग भी देखा जा सकता है.

विक्टोरिया पुलिस, क्राइम स्टॉपर्स और पब्लिक ट्रांसपोर्ट विक्टोरिया ने मिलकर एक अभियान चला रखा है जिसके तहत छेड़छाड़ करने वालों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. इस मुहिम के तहत पुलिस विक्टोरिया में रहने वाले लोगों से अपील कर रही है कि अगर कोई तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति को पहचानता है तो 1800 333 000 पर फोन करके सूचना दें. रेफरेंस नंबर CSV2408 बताएं.

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now