SKIP TO MAIN CONTENT

क्रिसमस के दिन विक्टोरिया में डूबने से दो भारतीय युवकों की मौत

विक्टोरिया के स्क्वीकी बीच पर क्रिसमस के दिन डूबने से दो भारतीय युवकों की मौत हो गई।

Two friends drown to death at Squeaky beach in Wilsons Promontory
Two friends drown to death at Squeaky beach in Wilsons Promontory. Source: www.news.com.au

2 min read

Published

By SBS Hindi

Source: SBS


Skip to article content

भारतीय मूल के अनुपम छाबड़ा और आशु दुग्गल अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने विल्सन्स प्रोमोन्टरी के स्क्वीकी बीच गए थे।


मुख्य बातेंः

  • विक्टोरिया के स्क्वीकी बीच पर क्रिसमस के दिन डूबने से दो भारतीय युवकों की मौत हो गई।
  • 26 साल के ये दोनों युवक भारतीय मूल के थे और छुट्टी मनाने गए थे।
  • अनुपम के भाई आदित्य छाबड़ा ने फेसबुक पर लिखा कि दोनों बचपन के दोस्त थे और यह उनकी आखरी ट्रिप साबित हुई।
     

शाम करीब 3.40 बजे वे तेज लहरों में फंस गए और समुद्र में बह गए।

अनुपम का शव कुछ घंटे बाद लहरों के साथ बहकर किनारे पर आया। आशु दुग्गल का शव अगले दिन शनिवार को बरामद हुआ। दोनों की उम्र 26 साल थी।

अनुपम के भाई आदित्य छाबड़ा ने फेसबुक पर लिखा कि दोनों बचपन के दोस्त थे और यह उनकी आखरी ट्रिप साबित हुई।

I still can't believe that this trip was our last trip together. On 25th December, my brother Anupam Chhabra and his... Posted by Aditya Chhabra on Saturday, 26 December 2020

उन्होंने लिखा, “मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि यह हमारी आखरी ट्रिप थी। मेरा भाई अनुपम और उसका बचपन का दोस्त आशु दुग्गल मेरे और कुछ दोस्तों के साथ ट्रिप पर गया था लेकिन कभी नहीं लौटा। वह दूसरी दुनिया की यात्रा पर चला गया। तुम लोगों के बिना यह दुनिया वैसी नहीं रहेगी।”

घटना से कुछ ही देर पहले अनुपम और आशु ने बीच पर एक फोटो भी ली थी, जिसे कुछ ही पल बाद वे समुद्र में समा गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और कोरोनर के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now