SKIP TO MAIN CONTENT

कोविड-19 अपडेट: ऑस्ट्रेलिया में पहुंचा कोविड-19 का ओमिक्रॉन वैरिएंट, सरकार ने की राष्ट्रीय कैबिनेट बैठक की घोषणा

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 29 नवंबर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Travellers look at a flight information notice board at Cape Town International Airport as restrictions on international flights take effect 28 Nov 2021
Travellers look at a flight information notice board at Cape Town International Airport as restrictions on international flights take effect 28 Nov 2021. Source: AAP

3 min read

Published

Updated

By SBS/ALC Content

Source: SBS



Skip to article content

प्रधानमंत्री आज एक सुरक्षा बैठक करेंगे और अगले 48 घंटों में राष्ट्रीय मंत्रिमंडल की भी बैठक होगी। इस बैठक में नए ओमीक्रॉन संस्करण के प्रभाव की समीक्षा की जाएगी। यह नया कोविड-19 का वैरिएंट और अधिक संक्रामक है और अब ऑस्ट्रेलिया में भी पाया गया है।

दक्षिणी अफ्रीका से सिडनी पहुंचे दो यात्रियों ने नए वैरिएंट के लिए कोविड-19 परिक्षण में पॉजिटिव टेस्ट किया है। चिंता के नौ दक्षिणी अफ्रीकी देशों से आने वाले गैर ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को अभी ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट का कहना है कि सरकार यात्रा प्रतिबंधों पर चिकित्सकीय सलाह लेगी और आवश्यकता अनुसार कार्य करेगी। ऑस्ट्रेलिया 1 दिसंबर से डबल डोज वीजा धारकों के लिए, कुशल श्रमिकों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए फिर से सीमाएं खोलने के लिए तैयार है। 

सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के वैक्सीन एडवाइजरी ग्रुप, ए टी ए जी आई, को बूस्टर शॉट लगवाने के समय पर समीक्षा करने को कहा है। यह निर्देश अंतरराष्ट्रीय सबूतों के और नए ओमीक्रॉन वैरिएंट की वजह से दिया गया है। अभी बूस्टर शॉट को टीके की दूसरी खुराक को लगवाने के छह महीने बाद देने की सलाह है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमीक्रॉन की जानकारी को अरबी, सरलीकृत चीनी, फ्रेंच, रूसी, स्पेनिश, पुर्तगाली भाषाओं ( Arabic | Simplified Chinese French | Russian | Spanish | Portuguese) में अपडेट किया है ।

कोविड-19 आंकड़ें

विक्टोरिया ने आज 1,007 स्थनीय रूप से अधिग्रहित मामले और तीन मृत्यु दर्ज कीं।

न्यू साउथ वेल्स ने आज 150 स्थानीय कोरोना मामले दर्ज किये।

संगरोध और प्रत्येक राज्य में प्रतिबंध की जानकारी यहाँ पाएं:

Find out what you can and can't do in your state or territory

यात्रा

अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सूचना जानिए आप अपने राज्य या उपराज्य में क्या कर सकते हैं, क्या नहीं आपकी भाषा में कोविड-19 और यात्रा जानकारी

वित्तीय मदद

राज्यों में 70 और 80 प्रतिशत आबादी के पूरी तरह से टीकाकरण होने पर, कोविड-19 आपदा भुगतान में परिवर्तन के बारे में जानिए यहाँ :Getting help during Covid-19 from Services Australia in language


 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now