कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी: विक्टोरिया में लगे सख्त प्रतिबंध और अस्पतालों में बढ़ी मरीज़ों की भर्ती

जानिए, ऑस्ट्रेलिया में 6 जनवरी की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Gold Coast PCR testing line

People wait in line for a covid test at Robina Health Precinct on January 5, 2022 in Gold Coast, Australia. Source: Chris Hyde/Getty Images

  • बुधवार को राष्ट्रीय कैबिनेट द्वारा लागु किए गए परिवर्तनों के अनुसार, जिन लोगों का रैपिड एंटीजन परीक्षण से सकारात्मक परिणाम आता हैं, उन्हें संक्रमण की पुष्टि के लिए पीसीआर परीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी।
  • न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया में अस्पतालों में कोविड -19 मरीजों की भर्ती में एक और बड़ी उछाल आई है।
  • बुधवार को रात 8 बजे तक, न्यु साउथ वेल्स के अस्पतालों में 1,609 मरीज़ थे, ज्बकि 24 घंटे पहले तक यह सँख्या 1,491 थी। 131 मरीज गहन देखभाल में हैं।
  • विक्टोरिया में 631 लोग अस्पताल में हैं, जहाँ एक दिन पहले तक 591 मरीज़ थे। राज्य में 100 लोग आईसीयू में हैं।
  • क्वींसलैंड के अस्पताल में अब 284 लोग हैं, बुधवार को वहाँ 265 मरीज थे। आईसीयू में 12 लोग हैं।
  • विक्टोरिया में आज रात 11:59 बजे से घनत्व सीमा फिर से लागू की जाएगी और स्वास्थ्य विभाग को एक सकारात्मक रैपिड एंटीजन परीक्षण परिणाम की रिपोर्ट करना अनिवार्य हो जाएगा।
  • न्यु साउथ वेल्स हेल्थ ने घोषणा की कि पूर्ण रूप से टीकाकृत एक 20 के दशक की आयु के एक व्यक्ति की अस्पताल में कोविड -19 के कारण मृत्यु हो गयी है। इस व्यक्ति  को पहले से कोई और बीमारी नहीं थी।
  • इंग्लैंड ने घोषणा की है कि 7 जनवरी को सुबह 4 बजे से, पूरी तरह से टीकाकृत लोगों के आगमन जिसमें  18 वर्ष से कम आयु के लोग भी शामिल हैं, उन्हें नकारात्मक पीसीआर परीक्षण के बिना ही देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

कोविड -19 आँकड़े:

न्यु साउथ वेल्स ने 34,994 नए कोविड ​​​​-19 मामले और छह मौतें दर्ज की हैं। विक्टोरिया में 21,997 नए संक्रमण और छह मौतें हुई हैं।

क्वींसलैंड में 10,332 नए मामले दर्ज किए गए हैं और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

तस्मानिया ने 751 नए संक्रमणों की सूचना दी है। एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपनी भाषा में COVID-19 महामारी के लिये वर्तमान में किए गए उपायों के लिए, यहाँ जाएँ - here.

राज्यों द्वारा संगरोध और प्रतिबंध

आप अपने राज्य या क्षेत्र में क्या कर सकते हैं और क्या नहीं इसके लिये यहाँ क्लिक करें Find out what you can and can't do in your state or territory

यात्रा

आपकी भाषा  में  अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सूचना  तथा कोविड -19 के लिए सूचना और यात्रा की जानकारी प्राप्त करें अंतरराष्ट्रीय यात्रियों  Information for international travellers

वित्तीय सहायता

राज्यों के कोविड -19 आपदा भुगतान में, राज्य में  70 और 80 प्रतिशत तक पूरी तरह से टीकाकरण हो जाने के बाद, परिवर्तन होते हैं: 

अपनी भाषा में सेवा ऑस्ट्रेलिया से कोविड -19 के दौरान सहायता प्राप्त करने की जानकारी यहाँ उपलब्ध है  Getting help during Covid-19 from Services Australia in language


न्यु साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा द्वारा प्रकाशित अनुवादित संसाधनों पर जाएँ

COVID-19 Vaccination Glossary

Appointment Reminder Tool.

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory


Share

3 min read

Published

Updated




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now