कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी: गहन देखभाल में मरीजों की सँख्या में गिरावट लेकिन विशेषज्ञों द्वारा सार्वजनिक अवकाश कार्यक्रमों से कोविड के प्रकोप की चेतावनी

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 26 जनवरी की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

A paramedic moving equipment outside St. Vincent's Hospital in Melbourne,

A paramedic moving equipment outside St. Vincent's Hospital in Melbourne. Source: AAP

  • पूरे ऑस्ट्रेलिया भर  में चार राज्यों में गहन देखभाल में इलाज किए जा रहे कोविड  ​​​​-19 वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई है।
  • न्यु साउथ वेल्स, विक्टोरिया, क्वींसलैंड और तस्मानिया में संख्या गिरावट आयी।  और इनमें से तीन ने अस्पताल में भर्ती होने में भी गिरावट दर्ज की।
  • राष्ट्रीय स्तर पर, 87 मौतें दर्ज़ की गईं।
  • विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि आज के सार्वजनिक अवकाश कार्यक्रमों के कारण, आने वाले दिनों और हफ्तों में मामलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
  • न्यु साउथ वेल्स में, महामारी के शुरू होने के बाद से अब तक राज्य में दर्ज मामलों की कुल संख्या एक मिलियन से अधिक हो गई है। इनमें से आधे से अधिक मामले पिछले 15 दिनों में दर्ज किए गए।
  • क्वींसलैंड सरकार ने बुजुर्ग निवासियों से आने वाले हफ्तों में भीड़ से बचने का आग्रह किया है। 
  • विक्टोरियन सरकार उन मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन की टिकट क्षमता को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने की अनुमति देगी जो अभी तक उस सीमा तक नहीं पहुंचे हैं।
  • ब्रिटिश संगीतकार एल्टन जॉन COVID-19 से संक्रमित हो गये हैं और उन्होंने अमरीका में होने वाले अपने दो विदाई संगीत समारोह की तारीखों को स्थगित कर दिया है।

कोविड -19 आँकड़े:

न्यु साउथ वेल्स ने नवीनतम रिपोर्टिंग अवधि में 29 मौतें दर्ज कीं, जबकि 2,794 अस्पताल में भर्ती हैं  और 175 गहन देखभाल इकाइयों में हैं। 21,030 नए मामले दर्ज किए गए।

विक्टोरिया में 35 मौतें दर्ज़ की गयी हैं। राज्य में 1,089 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 113 मरीज गहन देखभाल में हैं। विक्टोरिया में 13,507 नए कोविड -19 मामले सामने आए हैं।

क्वींसलैंड में नौ मौतें दर्ज की गईं।  अस्पताल में भर्ती होने की संख्या 928 से घटकर 889 हो गयी है और गहन देखभाल में  51 से घटकर 47 लोग हैं।  क्वींसलैंड में नए कोविड -19 मामले 13,551 हैं।

और तस्मानिया ने एक मौत, और 712 नए मामलों की सूचना दी। वहाँ कोविड-19 के 28 लोग अस्पताल में और दो गहन देखभाल में हैं।

अपनी भाषा में  कोविड -19 महामारी के लिये वर्तमान में किए गए उपायों के लिए, यहाँ जाएँ।here.


 

कई राज्यों ने रेपिड एंटीजन परीक्षण पंजीकरण फॉर्म स्थापित किए हैं 

राज्यों तथा क्षेत्रों द्वारा संगरोध और प्रतिबंध

जानिए आप अपने राज्य या उपराज्य में क्या कर सकते हैं, क्या नहीं

यात्रा

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और कोविड -19 के लिए सूचना  अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सूचना और  आपकी भाषा में कोविड-19 और यात्रा जानकारी 

वित्तीय सहायता

राज्यों में 70 और 80 प्रतिशत तक पूरी तरह से टीकाकरण हो जाने के बाद, कोविड -19 आपदा भुगतान में परिवर्तन हैं: अपनी भाषा में सेवा ऑस्ट्रेलिया से कोविड -19 के दौरान सहायता प्राप्त करने के लिये यहाँ क्लिक करें -   Getting help during Covid-19 from Services Australia in language


अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory

 


Share

3 min read

Published

Updated




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now