कोविड-19 अपडेट: न्यू साउथ वेल्स के ऑरेंज और ग्लेन इनिस में लॉकडाउन समाप्त, विक्टोरिया में दर्ज हुए सर्वाधिक दैनिक मामले

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 23 सितंबर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Protesters are seen at a demonstration against mandatory Covid-19 vaccinations and a two week shutdown of the construction industry at the Shrine of Remembrance in Melbourne, Wednesday, September 22, 2021.  (AAP Image/James Ross) NO ARCHIVING

Protesters are seen at a demonstration against mandatory vaccinations and the construction industry shutdown in Melbourne, Source: AAP/James Ross


  • उत्तरी न्यू साउथ वेल्स के ग्राफ़टन निवासियों से किया गया कोरोना जांच कराने का आग्रह 
  • विक्टोरिया में अब 6,666 सक्रिय कोरोना मामले 
  • ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटोरी में लॉकडाउन का सातवां सप्ताह शुरू 
  • क्वींसलैंड में गृह संगरोध में एक नया कोरोना मामला दर्ज 

न्यू साउथ वेल्स 

न्यू साउथ वेल्स में आज 1,063 स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किये गये हैं। राज्य में आज छः मृत्यु भी दर्ज की गयीं हैं।

राज्य में ग्लेन इनिस और ऑरेंज स्थानीय सरकारी क्षेत्र में आज से लॉकडाउन ख़त्म होगा, वहीं नैरोमाइन में शनिवार, 25 सितंबर को तालाबंदी खुलेगी।

उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में ग्राफ़टन इलाके के सीवेज में कोरोना वायरस के अंश पाए गये हैं। इस इलाके में अब तक कोई भी कोरोना मामले दर्ज नहीं किए गये हैं।

अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहाँ बुक करें:  book your vaccine appointment

विक्टोरिया 

विक्टोरिया में आज 766 स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किये गये हैं। यह महामारी की शुरुआत से राज्य में दर्ज होने वाले सर्वाधिक दैनिक मामलों की संख्या है। विक्टोरिया में आज चार कोरोना सम्बन्धी मृत्यु भी दर्ज की गयी हैं।

राज्य में एक लाख से अधिक शिक्षकों और बच्चों के देखभालकर्मियों को 18 अक्टूबर से पहले कोरोना टीके की पहली ख़ुराक, और 29 नवंबर से पहले पूर्ण टीकाकरण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इस नियम में केवल चिकित्सक कारणों से छूट दी जाएगी।

सिडनी में स्थित वे विक्टोरियाई निवासी जिन्हें पूर्ण टीका प्राप्त हो चुका है, 30 सितंबर से राज्य वापिस लौट सकेंगे। इन लौटते यात्रियों के पास 72 घंटे के अंदर करायी गयी कोरोना जांच की नकारात्मक रिपोर्ट होनी अनिवार्य है। इन यात्रियों को 14 दिन का संगरोध करना होगा, जो वे घर पर ही कर सकते हैं।

अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहाँ खोजें: vaccination centre

ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी 

ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में आज 16 नए कोरोना मामले दर्ज किये गए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 674 हो गयी है।

राज्य में 12 से 59 वर्ष तक के निवासी आज से किसी भी स्थानीय दवाखाने से मॉडर्ना टीका प्राप्त कर सकते हैं।

पिछले 24 घंटे में बाकी ऑस्ट्रेलिया का हाल 

  • फ़ेडरल मंत्री डैन टेहन का कहना है कि सरकार अपनी व्यवस्थाओं को, जिनमें वैक्सीन पासपोर्ट शामिल हैं, तैयार कर रही है, ताकि हर हाल क्रिसमस तक अन्तराष्ट्रीय यात्रा को बिना होटल संगरोध के सुचारू किया जा सके।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

ACT Transport और Quarantine
NT Travel और Quarantine
QLD Travel और Quarantine
SA Travel और Quarantine
TAS Travel और Quarantine

WA Travel और Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:


 प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 
ACT 
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

NSW 
ACT 

Share

Published

By SBS/ALC Content
Source: SBS

Share this with family and friends


Download our apps
SBS Audio
SBS On Demand

Listen to our podcasts
Independent news and stories connecting you to life in Australia and Hindi-speaking Australians.
Ease into the English language and Australian culture. We make learning English convenient, fun and practical.
Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS
SBS Hindi News

SBS Hindi News

Watch it onDemand
कोविड-19 अपडेट: न्यू साउथ वेल्स के ऑरेंज और ग्लेन इनिस में लॉकडाउन समाप्त, विक्टोरिया में दर्ज हुए सर्वाधिक दैनिक मामले | SBS Hindi