कोविड-19 अपडेट: ऑस्ट्रेलिया ने दी विदेशी पर्यटकों को लौटने की इजाज़त

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 7 फरवरी की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Australian Treasurer Josh Frydenberg at Parliament House in Canberra, Thursday, December 16, 2021.

Australian Treasurer Josh Frydenberg at Parliament House in Canberra, Thursday, December 16, 2021. Source: AAP

प्रधानमंत्री स्कॉट स्कॉट मॉरिसन ने ऐलान किया है कि ऑस्ट्रेलिया की सीमाएं 21 फरवरी से टीके की दोनों खुराक लगवा चुके अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए लगभग दो साल के बाद फिर से खुल जाएंगी।

कोषाध्यक्ष जोश फ्राइडेनबर्ग ने बताया कि व्यापार और कर्मचारी, अब कार्य के लिए कोविड-19 परिक्षण पर खर्च की गई राशि को टैक्स में एक्सपेंस के तौर पर क्लेम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह कानून में बदलाव करेंगे, जिससे लोग 1 जुलाई 2021 से रैपिड एंटीजन टेस्ट और पीसीआर परीक्षण लागत को टैक्स रिटर्न में शामिल कर सकेंगे।

कुछ राज्यों में आज से वैकल्पिक सर्जरी फिर से शुरू हो गयी है।

विक्टोरिया में निजी अस्पताल और डे सेंटर पर वैकल्पिक सर्जरी को 50 प्रतिशत क्षमता पर फिर से शुरू कर दिया गया है, जबकि न्यू साउथ वेल्स के सार्वजनिक अस्पतालों में भर्ती कुछ रोगियों का इलाज, निजी और कुछ क्षेत्रीय सार्वजनिक अस्पतालों में भी किया जाएगा।

क्वींसलैंड निवासियों को अब कुछ स्थानों पर राज्य की चेक-इन ऐप का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्हें अभी भी टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा। सरकार ने कहा कि राज्य में पिछले सप्ताह ओमीक्रॉन संक्रमण अपने चरम पर था।

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी ने चेक-इन आवश्यकताओं में बदलाव की घोषणा की है। शुक्रवार रात 11.59 बजे से, कुछ स्थानों पर अनिवार्य क्यूआर कोड चेक-इन की आवश्यकता नहीं होगी।

एनएसडब्ल्यू प्रीमियर ने बताया कि सरकार उन अभिवावकों को छुट्टियां बिताने के लिए आर्थिक मदद देगी, जिन्होंने राज्य में पिछले साल चले लंबे लॉकडाउन के दौरान अपने बच्चों को घर पर शिक्षा प्रदान की थी।

प्रत्येक पात्र परिवार के एक व्यक्ति को सोमवार से पांच $50 वाउचर दिए जाएंगे, जिनका उपयोग अक्टूबर की शुरुआत तक राज्य में मनोरंजन या आवास बुक करने के लिए किया जा सकता है।

क्वींसलैंड में आज नए स्कूल सत्र की शुरुआत हो गई है। कोविड-19 प्रकोप के चलते स्कूल दो सप्ताह देरी से खुले हैं।


कोविड-19 आंकड़ें:

न्यू साउथ वेल्स में 7,437 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 2,099 कोरोना मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 137 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं। राज्य में 14 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं।

विक्टोरिया में सात कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं। राज्य में 8,275 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 638 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 72 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं।

क्वींसलैंड में 4,701 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 663 कोरोना मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 43 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं। राज्य में 19 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं।

तस्मानिया में 443 कोरोना संक्रमण सामने आये हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों की संख्या 15 है।


अपनी भाषा में कोरोना-संबंधी अधिक जानकारी और सहायता के लिए यहां जाएं। 


विभिन्न राज्यों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के नतीजे दर्ज करने के लिए फॉर्म


संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सूचना

जानिए आप अपने राज्य या उपराज्य में क्या कर सकते हैं, क्या नहीं

आपकी भाषा में कोविड-19 और यात्रा जानकारी


 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory


4 min read

Published

Updated




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now