कोविड-19 अपडेट: न्यूजीलैंड में अब पात्र यात्रियों को नहीं करना होगा एकांतवास

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 1 मार्च की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Wanawake wawili wakumbatiana katika uwanja wakimataifa wa Auckland, New Zealand, baada ya mmoja wao kuwasili kwa ndege kutoka Australia.

Wanawake wawili wakumbatiana katika uwanja wakimataifa wa Auckland, New Zealand, baada ya mmoja wao kuwasili kwa ndege kutoka Australia. Source: Brett Phibbs/New Zealand Herald via AP

टीके की दोनों खुराक लगवा चुके ऑस्ट्रलियाई यात्रियों को बुधवार, यानि 2 मार्च, रात 11.59 बजे से न्यूजीलैंड में एकांतवास नहीं करना होगा। हालांकि आगमन के पांचवे या छठे दिन पर कोविड परीक्षण करवाना अभी भी आवश्यक है।      

न्यूजीलैंड में अभी सीमित संख्या में लोगों को प्रवेश की अनुमति दी गई है, जिनमें स्थानीय निवासी और उनके साथी के आलावा आश्रित बच्चे और माता-पिता शामिल हैं।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया अपनी सीमाएं गुरुवार, यानि 3 मार्च, से खोलेगा। गुरुवार से ही राज्य में नए सख्त प्रतिबंध लगाएं जाएंगे। इनमें ईयर 3 या उससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य फेस मास्क, और घरेलू समारोह में 10 और बाहरी कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक शामिल है। थिएटर और सिनेमाघर अपनी 50 प्रतिशत क्षमता पर ही कार्य कर सकते हैं।       

हांगकांग के अधिकारी नए लॉकडाउन से इंकार नहीं कर रहे हैं। कल 34,466 नए मामलों दर्ज किए गए। अस्पतालों और सार्वजनिक मुर्दाघरों में शवों को रखने की जगह में कमी के चलते काफी कठनाई का सामना करना पड़ रहा है।   


कोविड-19 आंकड़ें:

न्यू साउथ वेल्स में 8,874 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 1,098 कोरोना मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 49 का गहन चिकित्सा केंद्र में ईलाज चल रहा है। राज्य में 9 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं।

विक्टोरिया में 18 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं। राज्य में 6,879 कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 255 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 41 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं।

तस्मानिया में 957 कोरोना संक्रमण सामने आये हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों की संख्या 13 है।

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में 692 मामले दर्ज किए गए हैं। 45 लोग अस्पताल में हैं। 

अपनी भाषा में कोरोना-संबंधी अधिक जानकारी और सहायता के लिए यहां जाएं। 


विभिन्न राज्यों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के नतीजे दर्ज करने के लिए फॉर्म

रैपिड एंटीजन टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट यहां दर्ज करें

ACT   New South Wales   Northern Territory   Queensland   

South Australia   Tasmania   Victoria    Western Australia

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सूचना

जानिए आप अपने राज्य या उपराज्य में क्या कर सकते हैं, क्या नहीं

आपकी भाषा में कोविड-19 और यात्रा जानकारी


 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory

 


Share

3 min read

Published

Updated




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now