- न्यू साउथ वेल्स के बायरन, केम्पसी और ट्वीड इलाकों में फिर से लगा लॉकडाउन
- विक्टोरिया में सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 6,000
- ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी ने की मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि की घोषण
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स में स्थानीय रूप से अधिग्रहित 1,022 नए मामले और 10 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। राज्य की 53 फीसदी योग्य आबादी का अब पूर्ण रूप से टीकाकारण हो चूका है।
सिडनी के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के नॉर्थ कोस्ट के विभिन्न समुदायों में मौजूदगी के बाद, सरकार ने आज, यानी 21 सितंबर, शाम 5 बजे से बायरन, केम्पसी और ट्वीड के स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में अगले सात दिनों के लिए लॉकडाउन लागाने का निर्णय लिया है।
आज से, 18 साल से कम आयु के तीन दोस्त एक दूसरे के घर मिलने जा सकते हैं। इसके लिए सभी मित्रों का आवास एक दूसरे के घर से पांच किलोमीटर के दायरे के साथ-साथ, एक ही स्थानीय इलाके में होना चाहिए। यह 'फ्रेंड्स बबल' बनाने की अनुमति उन्हीं घरों में दी जाएगी, जंहा सभी वयस्कों का पूर्ण टीकाकारण हो चुका है।
ऑस्ट्रेलियन रेड क्रॉस, न्यू साउथ वेल्स लॉकडाउन से प्रभावित अस्थायी वीज़ा पर या बिना वीज़ा वाले लोगों के लिए एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
वैक्सीन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें: book your vaccine appointment
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 603 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और एक मौत दर्ज की है।
राज्य में निर्माण कार्य से कोरोना वायरस के कई प्रकोपों के जुड़े होने के कारण, सरकार ने मेट्रोपॉलिटन मेलबॉर्न, जिलोंग, सर्फ कोस्ट, बैलरेट और मिचल शायर के निर्माण उद्योग पर दो सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि, राज्य में निर्माण उद्योग से जुड़े 403 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जिसमें 183 लोगों का संबंध कंस्ट्रक्शन साइट्स से है।
राज्यभर में जल्द ही 300,000 मॉडर्ना दवा की खेप उपलब्ध होगी।
अपने नज़दीकी टीकाकरण केंद्र को यहां खोजें: vaccination centre
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी में 16 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहीत मामले दर्ज किए गए हैं।
मुख्यमंत्री एंड्रयू बार ने राज्यभर में मानसिक स्वास्थ्य, शराब और अन्य दवाओं के सेवन से जुडी सेवाओं के लिए $14 मिलियन अतिरिक्त धनराशि की घोषणा की है।
वैक्सीन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें: book your vaccination

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
NSW Travel & transport and Quarantine
VIC Travel permit, Overseas travellers and Quarantine
ACT Transport and Quarantine
NT Travel and Quarantine
QLD Travel and Quarantine
SA Travel and Quarantine
TAS Travel and Quarantine
WA Travel and Quarantine
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें - Click here
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिए sbs.com.au/coronavirus पर जाएं।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिए NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाएं
- आपकी भाषा में कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिए COVID-19 vaccine in your language पर जाएं।
अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:
COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनेंऔर हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
