COVID-19 की नवीनतम जानकारी: न्यू साउथ वेल्स में कोरोना मामले बढ़े, साउथ ऑस्ट्रेलिया लॉकडाउन खत्म करने की राह पर

जानिए, ऑस्ट्रेलिया की 24 जुलाई 2021 की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Protesters march along Broadway and George St towards Sydney Town Hall during the ‘World Wide Rally For Freedom’ anti-lockdown rally at Hyde Park in Sydney, Saturday, July 24, 2021. (AAP Image/Mick Tsikas) NO ARCHIVING

Protesters march along Broadway during the World Wide Rally For Freedom anti-lockdown rally at Hyde Park in Sydney, Saturday, July 24, 2021. Source: AAP Image/Mick Tsikas

 

  • एनएसडब्ल्यू में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।
  • सिडनी और मेलबर्न में लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला।
  • कोविद-19 के चलते विक्टोरिया ने पुरे न्यू साउथ वेल्स को "अत्यधिक जोखिम क्षेत्र" घोषित किया।
  • दक्षिण ऑस्ट्रेलिया सप्ताह भर से चल रहे लॉकडाउन को समाप्त करने की राह पर है।

 

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स  ने 163 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किए हैं, जून में डेल्टा का प्रकोप शुरू होने के बाद से यह दैनिक नए संक्रमणों की सबसे अधिक संख्या है।

एनएसडब्ल्यू में, सार्वजनिक स्वास्थ्य आदेशों का उल्लंघन करने के लिए 246 लोगों को ज़ुर्माना लगाया गया। वर्तमान डेल्टा प्रकोप से मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है।

पश्चिमी सिडनी में कंबरलैंड और ब्लैकटाउन स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। केवल अधिकृत कर्मचारियों को इन क्षेत्रों को छोड़ने की अनुमति हैं।

नई एक्सपोज़र साइट्स का पता लगाने की लिए इस लिंक पर जाएं list of exposure sites

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 12 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से केवल दो अपने संक्रामक काल में समुदाय में थे।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ब्रेट सटन ने शुक्रवार की देर रात 11.59 बजे से सारे एनएसडब्ल्यू को  "अत्यधिक जोखिम क्षेत्र" घोषित किआ।

कोरोना मामलों को समझने के लिए इस लिंक locations of the cases पर जाएं। राज्य में लॉकडाउन 27 जुलाई, मंगलवार रात 11:59 बजे तक लागू है।

पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल

  • साउथ ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर स्टीवन मार्शल का कहना है कि राज्य सही दिशा में है, और बुधवार को स्कूल खुलने और मंगलवार को लॉकडाउन से बाहर आने की संभावना है।
  • प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन, न्यू साउथ वेल्स के लिए फाइजर के टीकों की तत्काल वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं।
  •  सिडनी और मेलबर्न  में लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शनकारियों ने COVID-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन किया और हजारों की संख्या में एकत्र हुए।

 

COVID-19 मिथक:

स्वस्थ युवा लोग COVID-19 से संक्रमित नहीं होते हैं। कोरोना वायरस केवल वृद्ध या अस्वस्थ लोगों को नुकसान पहुंचाता है या उनकी मृत्यु का कारण बनता है।

COVID-19 तथ्य:

वायरस वृद्ध लोगों और अंतर्निहित स्थितियों वाले लोगों को अधिक प्रभावित करता है। यह स्वस्थ युवाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनकी मृत्यु का कारण भी बनता है।


 

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

NSW Travel & transport and Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers and Quarantine

ACT Transport and Quarantine

NT Travel and Quarantine

QLD Travel and Quarantine

SA Travel and Quarantine

TAS Travel and Quarantine

WA Travel and Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें Click here.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं, जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और इससे जुड़ी जानकारियां स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।


 


अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory


  


 


4 min read

Published

Updated

By SBS/ALC Content

Source: SBS




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now