कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी : न्यू साउथ वेल्स के दैनिक कोरोना मामले अभी भी 100 के पार, हाई अलर्ट पर क्वींसलैंड

जानिए, ऑस्ट्रेलिया की 26 जुलाई 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Signs of AstraZeneca and Pfizer Covid-19 vaccines outside a doctors surgery in the lower north shore suburb of Lane Cove in Sydney

Signs of AstraZeneca and Pfizer Covid-19 vaccines outside a doctors surgery in the lower north shore suburb of Lane Cove in Sydney, Monday, July 26, 2021. Source: AAP Image/Mick Tsikas

  • न्यू साउथ वेल्स की पारिवारिक सभाएं अभी भी कोरोना संक्रमण का मुख्य कारण।
  • विक्टोरिया में प्रतिबंधों में ढील को अंतिम रूप दिया जाना बाकी।
  • साउथ ऑस्ट्रेलिया में तालाबंदी के अंत की पुष्टि।
  • सिडनी के एक सकारात्मक कोरोना मामले के क्वींसलैंड में पहुँचने के बाद, राज्य हाई अलर्ट पर।

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने स्थानीय रूप से अधिग्रहित 145 नए कोरोना मामले दर्ज किए हैं। फेयरफील्ड में मामलों की संख्या कम हो गई है। पुलिस आयुक्त मिक फुलर ने चेतावनी दी कि सिडनी में तालाबंदी के दौरान विरोध करने की योजना बनाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

न्यू साउथ वेल्स की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ केरी चैंट का कहना है कि आने वाले दिनों में, स्थानीय फ़ार्मेसी 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन दे पाएंगी। उन्होनें इस बात पर भी जोर दिया कि फाइजर कोविड-19 वैक्सीन की फिलहाल कमी है।

डॉ चैंट ने समुदाय के सभी लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया। फार्मेसियों की सूची, यहां खोजें list of pharmacies.

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने स्थानीय स्तर पर 11 नए कोरोना मामले दर्ज किए हैं। सभी मामले वर्तमान डेल्टा संस्करण के प्रकोपों ​​​​से जुड़े हुए हैं और यह सभी मामले संक्रामक अवधि में संगरोध में थे। इस वक़्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या 190 है।

पांचवां लॉकडाउन 27 जुलाई, मंगलवार रात 11:59 बजे खत्म होने वाला है, लेकिन अधिकारियों का कहना है,

''अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है''

पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल

  • पूरे दक्षिण पूर्व क्वींसलैंड में अनिवार्य फेस मास्क प्रतिबंध लागू हैं। एक्सपोजर साइटों की सूची, यहां देखें list of exposures sites.
  • साउथ ऑस्ट्रेलिया बुधवार, दोपहर 12:01 बजे लॉकडाउन प्रतिबंध हटाने की राह पर है, लेकिन कुछ नियम अभी भी रहेंगे।
  • फ़ेडरल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में इस वक़्त 2117 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं।

कोविड-19 मिथक:

कोविड-19 से सिर्फ बूढ़े और बीमार संक्रमित होते हैं। इसका असर स्वस्थ और युवाओं पर नहीं होता है।

कोविड-19 तथ्य:

कोरोना वायरस वृद्ध लोगों और अंतर्निहित स्थितियों वाले लोगों को अधिक प्रभावित करता है। यह स्वस्थ युवाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनकी मृत्यु का कारण भी बनता है।


संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

NSW Travel & transport and Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers and Quarantine

ACT Transport and Quarantine

NT Travel and Quarantine

QLD Travel and Quarantine

SA Travel and Quarantine

TAS Travel and Quarantine

WA Travel and Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -  Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory

हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें  Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

 


Share

4 min read

Published




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now