कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी: मेलबॉर्न बना दुनिया का सबसे लंबे समय तक लॉकडाउन में रहने वाला शहर

जानिए, ऑस्ट्रेलिया में 4 अक्टूबर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

People are seen exercising at Albert Park Lake in Melbourne, Monday, October 4, 2021. Melbourne has become the most locked down city in the world, surpassing the 245-day record set by Argentina's Buenos Aires. (AAP Image/Daniel Pockett) NO ARCHIVING

People are seen exercising at Albert Park Lake in Melbourne, Monday, October 4, 2021. Source: AAP Image/Daniel Pockett

  • विक्टोरिया में 30 साल और उससे कम उम्र के लोगों में पाए गए कोरोना वायरस के 45 प्रतिशत नए मामले
  • क्षेत्रीय न्यू साउथ वेल्स के लिसमोर में आज से सात-दिन का लॉकडाउन शुरू
  • कैनबेरा में 12 साल और उससे अधिक आयु के 93 प्रतिशत लोगों का हुआ आंशिक रूप से टीकाकरण
  • क्वींसलैंड में सामने आया एक नया स्थानीय मामला

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 1,377 स्थानीय कोरोना वायरस मामले और चार मौतें दर्ज की हैं।

राज्य के मिलदुरा इलाके में मल में कोरोना वायरस के अंश पाए गए हैं। क्षेत्रीय विक्टोरिया के मोरवेल और शेपार्टन सहित बाकी इलाकों में भी नई टियर 1 एक्सपोजर साइट्स को सूचीबद्ध किया गया है।

मेलबॉर्न अब अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अधिक समय तक लॉकडाउन में रहने वाला शहर बन गया है। घर पर रहने के आदेश के तहत, स्थानीय निवासी अभी तक छह लॉकडाउन में 246 दिन बिता चुके हैं।

अपने नज़दीकी टीकाकरण केंद्र को यहां खोजें :  vaccination centre

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने 623 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और छह मौत दर्ज की हैं।

लिसमोर के स्थानीय सरकारी क्षेत्र में 11 अक्टूबर तक घर पर रहने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश इलाके में 28 सितंबर से मौजूद सभी लोगों पर समान रूप से लागू होंगे।

राज्य में जारी लॉकडाउन का आखिरी सप्ताह आज से शुरू हो गया है। शनिवार, यानी 2 अक्टूबर, मध्यरात्रि तक राज्य में 16 साल और उससे अधिक उम्र के 67.1 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकारण हो चुका है।

वैक्सीन बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें : book your vaccine appointment 

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी ने 28 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और दो मौत दर्ज की हैं।

प्रदेश में 16 कोविड मरीज अस्पतालों में भर्ती है, जिनमें पांच गहन देखभाल और एक वेंटीलेटर पर है।

93 प्रतिशत योग्य आबादी को टीके की पहली ख़ुराक मिल चुकी है।

 वैक्सीन बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें: book your COVID-19 vaccination.  

पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल :

क्वींसलैंड में एक स्थानीय व्यक्ति के समुदाय में 10 दिनों तक संक्रमित रहने से राज्य में एक्सपोज़र साइट्स की संख्या बढ़ गई है।

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

NSW Travel & transport and Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers and Quarantine

ACT Transport and Quarantine

NT Travel and Quarantine

QLD Travel and Quarantine

SA Travel and Quarantine

TAS Travel and Quarantine

WA Travel and Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -  Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory

हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनेंऔर हमें  Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 


Share

4 min read

Published

By SBS/ALC Content

Source: SBS




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now