कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी : न्यू साउथ वेल्स में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की वापसी के लिए पायलट कार्यक्रम, विक्टोरिया में और अधिक मॉडर्ना वैक्सीन पॉप-अप साइट की शुरुआत

जानिए, ऑस्ट्रेलिया में 24 सितम्बर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी

Victorian Police officers patrol through Bourke Street Mall ahead of a planned rally against mandatory Covid-19 vaccinations in Melbourne, Friday, September 24, 2021. (AAP Image/James Ross) NO ARCHIVING

Victorian Police officers patrol through Bourke Street Mall ahead of a planned rally in Melbourne, Friday, September 24, 2021. Source: AAP/James Ross

  • न्यू साउथ वेल्स में, 12 से 15 वर्ष के एक तिहाई बच्चों ने प्राप्त की कोरोना टीके की एक खुराक 
  • विक्टोरिया ने की मॉडर्ना वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक की घोषणा 
  • ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में बढ़ी एक्सपोज़र साइटों की सूची  
  • देश में 50 प्रतिशत पात्र जनसंख्या का हुआ पूर्ण टीकाकरण

 


 

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने 1,043 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और 11 मौतें दर्ज़ की हैं।

न्यू साउथ वेल्स ने एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत लगभग 500 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वापस लाया जायेगा जिन्होंने फाइजर, मॉडर्ना या एस्ट्राजेनेका के टीके लगवाएं हैं।

पश्चिमी न्यू साउथ वेल्स में लाइटनिंग रिज, दक्षिण में जिंदाबाइन, दक्षिणी टेबललैंड्स में क्रुकवेल और उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में साउथ लिस्मोर से सीवेज के नमूनों में कोविड-19 संक्रमण के अवशेष मिले हैं। 

अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहाँ बुक करें:  book your vaccine appointment

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 733 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किए हैं जिसमें से 84 प्रतिशत लोग 50 साल से कम उम्र के हैं। राज्य में एक मौत भी दर्ज हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्री मार्टिन फोले का कहना है कि आने वाले हफ्तों में राज्य की 700 से अधिक फार्मेसियों को मॉडेर्ना टीके की 300,000 से अधिक खुराक मिलेगी। इसी के साथ, मॉडर्ना  वैक्सीन की लगभग 32,000 अतिरिक्त खुराक पॉप-अप टीकाकरण साइटों को दीं जाएंगी।

यह वैक्सीन 12-59 आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध होगी।

अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहाँ खोजें: vaccination centre

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी 

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में 19 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहीत मामले दर्ज किए गए हैं।

कैनबरा के उत्तरी क्षेत्र में कैलवारी हेडन रिटायरमेंट कम्युनिटी की एक नर्स  ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परिक्षण किया है। वह नर्स पूरी तरह से टीकाकृत थी ।

राज्य में अभी लगभग 450 एक्सपोज़र साइट्स हैं।

पिछले 24 घंटों में बाकी हिस्सों का हाल

तस्मानिया का घरेलू संगरोध परीक्षण आज से शुरू हो रहा है,  जिसके नियमों  के अनुसार यात्रियों को कोविड-19 के लिए नकारात्मक परीक्षण करने की आवयश्कता होगी और हवाई अड्डे पर जाने के लिए सार्वजनिक सेवाओं का उपयोग करने के बजाय निजी परिवहन का इस्तेमाल करना होगा।

COVID-19 myths
Source: SBS

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

NSW Travel & transport और Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers और Quarantine

ACT Transport और Quarantine

NT Travel और Quarantine

QLD Travel और Quarantine

SA Travel और Quarantine

TAS Travel और Quarantine

WA Travel और Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


 प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory

हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें  Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Share

4 min read

Published

Updated

By SBS/ALC Content

Source: SBS




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now