- न्यू साउथ वेल्स में 16 साल से अधिक आयु के वर्ग की 47.5 प्रतिशत आबादी को टीके की पूरी ख़ुराक मिली
- शेपर्टन क्षेत्र में गुरूवार से लॉकडाउन समाप्त
- ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी में 75 प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक प्राप्त करने का लक्ष्य पूरा होने की आशा
- क्वींसलैंड में समुदाय से जुड़ा कोई नया मामला नहीं
न्यु साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स में स्थानीय रूप से 1259 नए मामले दर्ज किए, और 12 मौतें भी दर्ज हुई हैं।
प्रीमियर ग्लैडिस बेरेजिकेलियन ने कहा है कि राज्य ने 80 प्रतिशत आबादी को टीकाकरण की पहली खुराक मिलने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने सिडनी के पश्चिम क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अभी भी सावधानी बरतने को कहा है।
आज रात से चिंता के 12 स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में ( 12 local government areas of concern) मौजूदा कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। राज्य सरकार की रूपरेखा के तहत, पूरी तरह से टीका प्राप्त लोंगो को प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी और यह तब होगा जब राज्य के 70 प्रतिशत आबादी को दोनों टीकों की खुराक प्राप्त होगी।
अपनी वैक्सीन बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें : book your vaccine appointment
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 423 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और दो मौतें दर्ज की हैं।
गुरूवार से राज्य के ग्रेटर बैलरैट क्षेत्र में लॉकडाउन लागू होगा। अगले सात दिनों तक यहाँ के निवासी उन्हीं प्रतिबंधों का पालन करेंगे जो प्रतिबंध अभी मेलबोर्न में लागू है| लेकिन यहाँ कोई कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।
राज्य सरकार ने शेपर्टन क्षेत्र में लॉकडाउन को कल सुबह से समाप्त करने की घोषणा की है क्योकि यहाँ पिछले तीन दिनों से कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है।
एक और रेल कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद, विक्टोरिया की ज्यादातर क्षेत्रीय ट्रैन ऑफ लाइन हैं। वी/लाइन सेवाओं की जगह पे आज बस चलेंगी।
अपना नज़दीकी टीकाकरण केंद्र यहां देखें : vaccination centre
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी में 13 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहीत मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से कम से कम आठ लोग समुदाय में संक्रमित थे।
मुख्यमंत्री एंड्रयू बर्र का कहना है कि 12 से अधिक आयु वर्ग की 75 प्रतिशत आबादी को अब कोविड वैक्सीन की एक खुराक मिलने की आशा है।
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
NSW Travel & transport and Quarantine
VIC Travel permit, Overseas travellers and Quarantine
ACT Transport and Quarantine
NT Travel and Quarantine
QLD Travel and Quarantine
SA Travel and Quarantine
TAS Travel and Quarantine
WA Travel and Quarantine
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें - Click here
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिए sbs.com.au/coronavirus पर जाएं।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिए NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाएं
- आपकी भाषा में कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिए COVID-19 vaccine in your language पर जाएं।
अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:
COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनेंऔर हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
