- न्यू साउथ वेल्स में दो नए आर्थिक समर्थन
- मेलबर्न में दो हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन
- नोर्दर्न टेरिटरी के कुछ हिस्सों में भी लगा लॉकडाउन
- एसीटी में 19 और क्वीन्सलैंड में शून्य स्थानीय मामले
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स में कोरोनोवायरस के 478 स्थानीय मामलों के साथ सात मृत्यु दर्ज की गयीं है। इन सात लोगों में से पांच को टीका नहीं लगा था।
चिंताजनक सरकारी स्थानीय क्षेत्रों में रहने वाले 17 साल से ऊपर के कर्मचारी जिन्हें कोविड-19 के लक्षण महसूस हो रहे हैं के लिए $320 की test and isolate payment राशि उपलब्ध है।
टेम्पररी वीसा धारक और अन्य लोग जो आर्थिक समर्थन के लिए योग्य नहीं है, रेड क्रॉस से $400 का समर्थन प्राप्त कर सकते हैं। new $400 hardship payment
सिडनी के सबसे अधिक प्रभावित स्थानीय सरकारी क्षेत्रों 12 Sydney’s worst-affected local government areas के लिए अतिरिक्त 530,000 फाईज़र टीके उपलब्ध कराये जायेंगे। इन इलाकों में 20 से 39 साल के निवासियों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 22 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोविड-19 मामले दर्ज किये हैं, जिनमें से पांच मामले मौजूदा प्रकोप से नहीं जुड़े हैं। आठ मामले संक्रमित होते हुए समुदाय में मौजूद थे।
मेलबर्न में लॉकडाउन को कम से कम 2 सितम्बर रात 11:59 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही आज रात 9 बजे से कर्फ्यू के साथ अतिरिक्त प्रतिबन्ध additional measures लागू होंगे।
पिछले चौबीस घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल
ग्रेटर डार्विन और कैथेरिन क्षेत्र के लोग समुदाय में एक संक्रमित मामले के आने के बाद स्थानीय समय से आज दोपहर 12 से 72 घंटे के लॉकडाउन में चले गये हैं।
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में 19 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किये गये। राज्य में लॉकडाउन दो हफ़्तों के लिए बढ़ा दिया गया है।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

Source: ALC
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये sbs.com.au/coronavirus पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये COVID-19 vaccine in your language पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी