- न्यू साउथ वेल्स में 1 नवंबर से टीके की दोनों ख़ुराक लगवा चुके यात्रियों को संगरोध में छूट
- विक्टोरिया, न्यू साउथ वेल्स में टीके की दोनों ख़ुराक लगवा चुके लोगों लिए समाप्त करेगा संगरोध आवश्यकताएँ
- क्षेत्रीय न्यू साउथ वेल्स में आवागमन के लिए अब करना होगा 1 नवंबर तक इंतजार
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स ने 399 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और तीन मौतें दर्ज की हैं।
प्रीमियर डोमिनिक पेरोटे ने बताया कि राज्य में 80 प्रतिशत लोगों के पूर्ण टीकाकारण के लक्ष्य की प्राप्ति के बाद, सोमवार से प्रतिबंधों में और ढील दी जाएगी।
उन्होंने ने कहा कि, राज्य में उच्च टीकाकरण दर होने का मतलब है कि टीके की दोनों ख़ुराक लगवा चुके अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को 1 नवंबर से होटल और घर पर संगरोध नहीं करना पड़ेगा।
विदेशों से लौटने वाले यात्रियों को हवाई जहाज में बैठने के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की आवयशकता होगी। यात्रियों के आवागमन पर भी जाँच वयवस्था की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि ऑस्ट्रेलियन नागरिकों और स्थायी निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सोमवार, यानी 18 अक्टूबर, से घर में एकत्रित होने वाले लोगों की संख्या 10 से बढ़कर 20 और बाहर मिलने वाले लोगों की संख्या 30 से बढ़कर 50 हो जाएगी।
क्षेत्रीय न्यू साउथ वेल्स में आवागमन को अब 1 नवंबर तक टाल दिया गया है।
अपने नज़दीकी टीकाकरण केंद्र को यहां खोजें: vaccination centre
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 2,179 स्थानीय कोरोना वायरस मामलें और छह लोगों की मृत्यु दर्ज की हैं।
राज्य में अगले मंगलवार से न्यू साउथ वेल्स में टीके की दोनों ख़ुराक लगवा चुके लोगों के लिए जरूरी संगरोध प्रतिबंद हटा दिए जाएंगे। हालांकि, राज्य में प्रवेश के 72 घंटे पहले उन्हें कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी।
राज्य में अधिकृत श्रमिकों के लिए वैक्सीन जनादेश लागू किया गया है। कार्यस्थल पर काम जारी रखने के लिए उन्हें टीके की पहली खुराक या एक निर्धारित बुकिंग की आवश्यकता है।
वैक्सीन बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें: book your vaccine appointment
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी ने 35 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किए हैं। प्रदेश में इस प्रकोप से जुड़े मामलों की संख्या अब 1,394 हो गई है। वृद्ध देखभाल गृह में एक 70 से 80 वर्ष की महिला की मृत्यु दर्ज की गई है।
वैक्सीन बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें: book your vaccine appointment
पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल:
1 नवंबर से लगभग 97 प्रतिशत सटीकता वाली तीन कोविड-19 स्व-परीक्षण किट, दवा केंद्रों पर मिलनी शुरू हो जाएंगी।
ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी किए गए आँकड़ों के अनुसार, लॉकडाउन की वजह से न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया और ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी में सितम्बर माह में 138,000 नौकरियों में गिरावट दर्ज की गई हैं।
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
NSW Travel & transport और Quarantine
VIC Travel permit, Overseas travellers और Quarantine
ACT Transport और Quarantine
NT Travel और Quarantine
QLD Travel और Quarantine
SA Travel और Quarantine
TAS Travel और Quarantine
WA Travel और Quarantine
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये sbs.com.au/coronavirus पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये COVID-19 vaccine in your language पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी
