- न्यू साउथ वेल्स के विभिन्न इलाकों में पाए गए कोविड-19 के अंश, पर अभी तक सामने नहीं आया कोई संकम्रण का मामला
- विक्टोरिया के टीकाकरण केंद्रों में 70,000 से अधिक एस्ट्राजेनेका की खुराक उपलब्ध
- ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी में 16 से 29 वर्ष की आयु के लोगों के लिए फाइज़र टीके की बुकिंग शुरू
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स ने 1,116 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किए हैं। राज्य में चार मृत्यु भी दर्ज की गई हैं।
राज्य के थ्रेडबो, मेरिम्बुला, पोर्ट मैक्वैरी, डनबोगन, बोन्नी हिल्स, वारेन, मोलॉन्ग, टैमवर्थ और गुनेडाह क्षेत्रों में अपशिष्ट जल में वायरस के अंश पाए गए हैं।
प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिकेलियन ने कहा कि नवंबर में अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से शुरू हो सकती है।
टीकाकरण बुकिंग के लिए यहां जाएं : book your vaccine appointment
टीकाकरण का प्रमाण प्राप्त करने यहाँ क्लिक करे how to get proof of your COVID-19 vaccination.
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 120 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किए हैं। राज्य में दो मृत्यु भी दर्ज की गई है।
प्रीमियर डैनियल एंड्रयूज ने राज्य में मौजूदा प्रतिबंधों में छूट का ऐलान करते हुए कहा कि लोग जल्द ही अब अपने घर से 10 किलोमीटर तक के दायरे में सफर कर पायंगे। उन्होंने कहा कि, यह छूट राज्य की 70 प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक लगने के बाद ही मिलेगी। माना जा रहा कि यह लक्ष्य 23 सितम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा।
राज्य में निर्माण कार्यों को 50 प्रतिशत क्षमता पर शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है। हालंकि, यह राज्य में निर्माण कार्य से जुड़े 90 प्रतिशत श्रमिकों के पहेली खुराक लगवाने के बाद ही संभव हो पाएगा।
12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को 7 सितंबर से टीकाकरण के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। जनरल अचीवमेंट टेस्ट 5 अक्टूबर को होगा।
राज्य के स्कूलों में तीसरे टर्म में, यानि 20 सितम्बर तक, कक्षाएं नहीं लगेंगी।
शुक्रवार से खेल के मैदान फिर से खोल दिए जायेंगे।
अपने नज़दीकी टीकाकरण केंद्र को यहां खोजें : vaccination centre
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी में 23 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किए हैं, जिसमें कम से कम 12 समुदाय में संक्रमित थे।
कैनबेरा में 16 से 29 आयु वर्ग के लोग राज्य के गवर्नमेंट मास वैक्सीनेशन क्लिनिक में फाइजर दवा का टीका लगवा सकते हैं। अब यह टीका, अभियान से जुड़े जीपी के पास भी उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि, राज्य के गवर्नमेंट क्लीनिक में अगली बुकिंग अक्टूबर के अंत तक उपलब्ध नहीं है।
टीका लगवाने के लिए जाएं book your vaccination

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
NSW Travel & transport and Quarantine
VIC Travel permit, Overseas travellers and Quarantine
ACT Transport and Quarantine
NT Travel and Quarantine
QLD Travel and Quarantine
SA Travel and Quarantine
TAS Travel and Quarantine
WA Travel and Quarantine
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें - Click here
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिए sbs.com.au/coronavirus पर जाएं।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिए NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाएं
- आपकी भाषा में कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिए COVID-19 vaccine in your language पर जाएं।
अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:
COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
