COVID-19 अपडेट: NSW ने लॉकडाउन प्रतिबंधों को किया कड़ा

ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस पर 17 जुलाई 2021 के लिए, आपके लिये यह एक अपडेट है।

A general view of the central business district in Sydney, Saturday, July 17, 2021. The stay-at-home orders for coronavirus-hit Greater Sydney and surrounds have been tightened with the lockdown extended for a further 2 weeks. (AAP Image/Dan Himbrechts) N

Central business district in Sydney Source: AAP Image/Dan Himbrechts

  • ग्रेटर सिडनी में, गैर-आवश्यक खुदरा परिसरों को आज रात 11:59 बजे से बंद करना होगा
  • विक्टोरिया के नए 19 मामले,  मौजूदा समूहों से जुड़े हुये हैं

न्यू साउथ वेल्स

आज रात 11.59 बजे से 30 जुलाई तक, फेयरफील्ड, कैंटरबरी-बैंकस्टाउन और लिवरपूल के स्थानीय सरकारी क्षेत्रों के निवासियों को,  काम के लिए अपने अपने क्षेत्रों को छोड़ने की तब तक अनुमति नहीं है  जब तक कि वे स्वास्थ्य कार्यकर्ता या आपातकालीन सेवाओं के सदस्य न हों।

पूरे ग्रेटर सिडनी में, आज रात 11.59 बजे से, गैर-आवश्यक खुदरा परिसर को बंद करना आवश्यक होगा। क्लिक और कलेक्ट, टेकअवे और होम डिलीवरी सेवाएं अभी भी संचालित हो सकती हैं।

सोमवार 19 जुलाई प्रातः 12:01 से,  आवासीय परिसरों में सफाई सेवाओं और मरम्मत कार्य सहित समस्त निर्माण कार्य बन्द रहेगें।

न्यू साउथ वेल्स में 111 नए स्थानीय कोरोनावायरस मामले दर्ज़ हुये हैं, और दक्षिण-पूर्वी सिडनी में 80 के दशक की आयु में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। 

सभी मामलों की सूची और स्थानों की जानकारी के लिये इसे देखे - locations of the cases 

वर्तमान लॉकडाउन 30 जुलाई शुक्रवार रात 11:59 बजे तक बढ़ाया जाएगा। 

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 19 नए स्थानीय कोरोनावायरस मामले दर्ज किए हैं। सभी मामलें  मौजूदा समूहों से जुड़े हैं। विक्टोरिया में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 54 है।

क्षेत्रीय विक्टोरिया में कई सहित अब 150 से अधिक नई एक्सपोजर साइट हैं। 

सूची के लिये यहां देखें  -  locations of the cases 

पांचवां लॉकडाउन 20 जुलाई मंगलवार रात 11:59 बजे तक रहेगा।

ऑस्ट्रेलिया में पिछले 24 घंटे

  • क्वींसलैंड में पिछले 24 घंटों में कोई सामुदायिक संक्रमण का मामला नहीं आया। 
  • नार्दन टेरीटरी मे, हॉवर्ड स्प्रिंग्स और रॉयल डार्विन अस्पताल के बाहर अपशिष्ट जल यानि वेस्ट वाटर में पहली बार कोरोनावायरस के निशान तत्व पाए गए हैं।

 

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

NSW Travel & transport और Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers और Quarantine

ACT Transport और Quarantine

NT Travel और Quarantine

QLD Travel और Quarantine

SA Travel और Quarantine

TAS Travel और Quarantine

WA Travel और Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -  Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory

 


 


3 min read

Published

Updated

By SBS/ALC Content

Source: SBS




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now