फिर खुलने के नियम
- न्यू साउथ वेल्स में पूर्ण टीका पा चुके लोगों के लिए 1 दिसंबर की जगह 8 नवंबर से ही प्रतिबंधों में ढील दे दी जाएगी।
- न्यू साउथ वेल्स में जिम और नृत्य कक्षाओं के अलावा सभी जगहों से व्यक्तियों की क्षमता पर से प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। हालांकि भीतर की जगहों में 15 दिसंबर तक मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।
- वे न्यू साउथ वेल्स निवासी जिन्हें टीका नहीं प्राप्त है, राज्य में उनके लिए प्रतिबंधों में ढील 15 दिसंबर से दी जाएगी।
- विक्टोरिया के स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन सेल्फ़ टेस्ट प्रयोग करने के सम्बन्ध में सलाह जारी की है।
- आने वाली 23 नवंबर से, साउथ ऑस्ट्रेलिया ने अंतराज्यीय यात्रा प्रतिबंध हटाने की, और पूर्ण टीका पा चुके अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संगरोध का समय घटा कर सात दिन करने की घोषणा की है।
टीकाकरण अभियान
- क्वींसलैंड स्वास्थ्य विभाग उन लोगों से संपर्क कर रहा है जिन्हें फाइज़र टीके की अति-क्षीण ख़ुराक दे दी गयी है।
कोविड-19 आंकड़े
- विक्टोरिया ने आज 989 नए सामुदायिक मामले और नौ मृत्यु दर्ज की हैं।
- न्यू साउथ वेल्स में आज 173 नए सामुदायिक रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले और चार मृत्यु दर्ज की हैं।
- ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में आज आठ नए मामले सामने आये हैं।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये sbs.com.au/coronavirus पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये COVID-19 vaccine in your language पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी