टोंगा के लिए मानवीय सहायता और चिकित्सा आपूर्ति ले जा रहे ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के एक जहाज पर कोविड-19 से 23 लोग संक्रमित हो गए हैं। इससे राहत कार्य पर असर पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया और टोंगा के अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि नौसेना का यह जहाज फिलहाल समुंद्र में ही रहे, जिससे कोरोना वायरस का प्रसार इस पैसिफिक देश में ना हो। टोंगा फिलहाल कोरोना वायरस से मुक्त है।
न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर डोमिनिक पेरोटेट ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य में कोविड प्रतिबंधों को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है।
प्रतिबंधों में प्रति दो वर्ग मीटर में एक व्यक्ति और घर को छोड़कर भीतरी स्थानों में फेस मास्क पहनना शामिल है।
ऑस्ट्रेलिया में कोविड से 76 मौतें दर्ज की गयी हैं।
सुपरमार्केट्स कोल्स और वूलवर्थस के अनुसार कर्मियों के काम पर लौटने से अब सामान की आपूर्ति बढ़ रही है। हालांकि, रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) किट,पेरासिटामोल और टॉयलेट पेपर पर अभी भी खरीद सीमाएं लागू हैं।
लेबर पार्टी ने कहा कि वह चुनाव जितने पर स्कूलों में वेंटिलेशन में सुधार के लिए फंड्स उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कोविड-19 आंकड़े:
न्यू साउथ वेल्स में 18,512 नए मामले और 29 मौतें दर्ज की गईं। अस्पताल में 2,943 लोग इलाज करवा रहे हैं, जिनमें 183 गहन चिकित्सा केन्द्र में हैं।
विक्टोरिया में 14,836 नए मामले और 29 मौतें दर्ज की गई हैं। अस्पताल में 1,057 लोग भर्ती हैं, जिनमें 119 गहन चिकित्सा केन्द्र में हैं।
क्वींसलैंड में 9,546 नए मामले और 11 मौतें दर्ज की गई हैं। अस्पताल में 928 मरीजों का इलाज चल रहा हैं, जिनमें 51 गहन चिकित्सा केन्द्र में हैं।
तस्मानिया ने 643 मामले और एक मृत्यु दर्ज दर्ज की गई है। 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
राज्यों के रैपिड एंटीजन टेस्ट फॉर्म
अपनी भाषा में कोरोना-संबंधी अधिक जानकारी और सहायता के लिए जाएं here.
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सूचना
जानिए आप अपने राज्य या उपराज्य में क्या कर सकते हैं, क्या नहीं
आपकी भाषा में कोविड-19 और यात्रा जानकारी
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये sbs.com.au/coronavirus पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये COVID-19 vaccine in your language पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी
