कोविड-19 की नवीनतम जानकारी : क्षेत्रीय न्यू साउथ वेल्स के इलाकों में पहली बार लगा लॉकडाउन

जानिए, ऑस्ट्रेलिया की 21 जुलाई 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

NSW Premier Gladys Berejiklian arrives at a press conference to provide a COVID-19 update in Sydney, Wednesday, July 21, 2021.

NSW Premier Gladys Berejiklian arrives at a press conference to provide a COVID-19 update in Sydney, Wednesday, July 21, 2021. Source: AAP Image/Mick Tsikas

  • न्यू साउथ वेल्स में ऑरेंज, कैबोन और ब्लैनी काउंसिल क्षेत्रों में पहली बार लगा लॉकडाउन।
  • विक्टोरिया ने 22 नए स्थानीय कोरोना मामले दर्ज किए, सभी नए मामले मौजूदा प्रकोप से जुड़े हैं।
  • एनएसडब्ल्यू और विक्टोरिया के निवासियों का रिकॉर्ड संख्या में परीक्षण किया जा रहा है।
  • साउथ ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस का एक नया मामला दर्ज किया है, जिसके बाद वर्तमान क्लस्टर छह हो गया है।

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने 110 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 43 समुदाय में संक्रामक हैं। आज से, जो नियोक्ता अपने कर्मचारियों को कार्यालय में आने के लिए मजबूर करते हैं, उन्हें $10,000 का ऑन-द-स्पॉट जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।

पहला क्षेत्रीय स्टे-एट-होम आदेश उन सभी लोगों पर लागू होता है जो ऑरेंज, कैबोन और ब्लैनी काउंसिल क्षेत्रों में रहते हैं या शनिवार, जुलाई 17 को या उसके बाद वहां रहे हैं। इस बीच क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक खुले हैं।

कोरोना मामलों को समझने के लिए इस लिंक  locations of the cases पर जाएं।। राज्य में लॉकडाउन 30 जुलाई, शुक्रवार रात 11:59 बजे तक लागू है।

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 22 नए स्थानीय कोरोनावायरस मामले दर्ज किए हैं, जो सभी मौजूदा प्रकोपों ​​​​से जुड़े हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 118 हो गई है।

विक्टोरियन निवासी जो न्यू साउथ वेल्स और ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टैरेटरी में हैं, अब वह घर वापस नहीं आ सकते और अब दो सप्ताह बाद रेड ज़ोन परमिट जारी करने के बाद ही उन्हें राज्य में दाख़िल होने की अनुमति होगी। कोरोना मामलों को समझने के लिए इस लिंक locations of the cases पर जाएं। राज्य में लॉकडाउन 27 जुलाई, मंगलवार रात 11:59 बजे तक लागू है।  

पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल

  • फिलहाल पूरे साउथ ऑस्ट्रेलिया में 82 परीक्षण स्थल और 52 एक्सपोज़र साइट हैं।
  • कल से, जो कोई भी साउथ ऑस्ट्रेलिया गया है, उसे क्वींसलैंड में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि वह लौटने वाले निवासी न हों।
  • वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया भी साउथ ऑस्ट्रेलिया के यात्रियों के लिए 14 दिनों के संगरोध को लागू कर रहा है।

 ईद अल-अज़हा शुक्रवार, 23 जुलाई को समाप्त हो रहा है ऐसे में नमाज के दौरान अपनी और दूसरों की सुरक्षा करना महत्वपूर्ण है:

  • घर पर प्रार्थना करना चुनें
  • बड़ी सभाओं को रद्द करें
  • फेस मास्क का उपयोग करें
  • नमाज़ अदा करने के लिए अपने गलीचे का उपयोग करें

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

NSW Travel & transport and Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers and Quarantine

ACT Transport and Quarantine

NT Travel and Quarantine

QLD Travel and Quarantine

SA Travel and Quarantine

TAS Travel and Quarantine

WA Travel and Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -  Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory


 

 

 


Share

4 min read

Published

Updated

By SBS/ALC Content

Source: SBS




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now