कोविड-19 अपडेट: क्षेत्रीय विक्टोरिया फिर लॉकडाउन में, न्यू साउथ वेल्स में 825 नए कोरोना मामले दर्ज

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 21 अगस्त 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

NSW Police conduct an operation in an attempt to head off an anti-lockdown protest in Sydney, Saturday, August 21, 2021.

NSW Police conduct an operation in an attempt to head off an anti-lockdown protest in Sydney. Source: AAP Image /Dan Himbrechts


 

  • विक्टोरिया में 61 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज, राज्य भर में लॉकडाउन
  • न्यू साउथ वेल्स में महामारी की शुरुआत से अब तक सबसे अधिक दैनिक मामले दर्ज 
  • क्वीन्सलैंड में एक और शून्य कोरोना मामलों का दिन 
  • ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में आठ नए मामले दर्ज, कोई भी संक्रमित होते हुए समुदाय हुए नहीं 

 

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स में महामारी की शुरुआत से किसी भी राज्य में कोरोनोवायरस के दैनिक मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गयी है। राज्य में आज 825 स्थानीय मामलों के साथ तीन मृत्यु दर्ज की गयीं है। इन तीन मामलों में, एक नब्बे के दशक के व्यक्ति जिन्हें कोई भी टीका नहीं लगा था, एक अस्सी के दशक के व्यक्ति जिनका टीकाकरण पूर्ण हो चुका था और एक नब्बे वर्षीय महिला जिन्हें टीके की एक ख़ुराक मिली थी, शामिल हैं।

कम से कम 733 मामले संक्रमित होते हुए समुदाय में मौजूद थे।

सेंट्रल सिडनी में आज 1400 से भी अधिक पुलिस अधिकारी तैनात किये गये थे ताकि एक संयोजित एंटी-लॉकडाउन विरोध रोका जा सके।

सिडनी के सबसे अधिक प्रभावित स्थानीय सरकारी क्षेत्रों 12 Sydney’s worst-affected local government areas में रहने वाले 16 से 39 साल के व्यक्तियों को फाईज़र टीके के लिए प्राथमिकता पर टीकाकरण की बुकिंग अब उपलब्ध है। 

टीकाकरण यहाँ बुक करें: vaccination appointments

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 61 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोविड-19 मामले दर्ज किये हैं, 39 जिनमें मामले संक्रमित होते हुए समुदाय में मौजूद थे। 

क्षेत्रीय विक्टोरिया में भारी संख्या में मामले आने के बाद आज दोपहर 1 बजे से  पूरे राज्य में लॉकडाउन जारी कर दिया गया है।

क्षेत्रीय विक्टोरिया और ग्रेटर मेलबर्न में लागू होने वाले लॉकडाउन के नियम एक जैसे ही होंगे, पर क्षेत्रीय विक्टोरिया में फ़िलहाल कर्फ्यू लागू नहों किया जायेगा।

एक्सपोज़र साइट्स की सूची यहाँ प्राप्त करें: list of exposure sites

टीकाकरण क्लीनिकों की सूची यहाँ प्राप्त करें:  list of vaccination centres

पिछले चौबीस घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल

  •  ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में आठ नए कोरोना मामले दर्ज किये गये हैं और अब प्रशासन 12 साल के बच्चों तक को टीकाकरण देने पर विचार कर रहा है।

  • क्वीन्सलैंड में एक और दिन कोरोना का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन लोगों से आग्रह कर रहा है कि वे आगे आयें और टीकाकरण करवाएं।
alc covid mental health
Source: ALC
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

ACT Transport और Quarantine

NT Travel और Quarantine

QLD Travel और Quarantine

SA Travel और Quarantine

TAS Travel और Quarantine

WA Travel और Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:


 प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 
ACT 
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

NSW 
ACT 

Share

Published

By SBS/ALC Content
Source: SBS

Share this with family and friends


Download our apps
SBS Audio
SBS On Demand

Listen to our podcasts
Independent news and stories connecting you to life in Australia and Hindi-speaking Australians.
Ease into the English language and Australian culture. We make learning English convenient, fun and practical.
Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS
SBS Hindi News

SBS Hindi News

Watch it onDemand