कोविड-19 अपडेट: विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स में कल से प्रतिबंधों में ढील

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 17 फरवरी की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Victorian Health Minister Martin Foley speaks to media at a press conference in Melbourne, Thursday, February 17, 2022.

Victorian Health Minister Martin Foley. Source: AAP Image/James Ross

न्यू साउथ वेल्स शुक्रवार, यानि 18 फरवरी, से प्रतिबंधों में ढील देगा। आतिथ्य और मनोरंजन स्थलों में घनत्व सीमा से जुड़े नियम हटा दिए जाएंगे और क्यूआर चेक-इन कोड, अब केवल नाइट क्लबों, संगीत समारोह जंहा 1,000 से अधिक लोग उपस्थित हो, अस्पतालों और दिव्यांग सुविधा केन्द्रों में प्रवेश के लिए जरूरी है।

सभी स्थानों पर गायन और नृत्य की अनुमति होगी। हालांकि संगीत समारोहों का आयोजन 25 फरवरी के बाद ही किया जा सकता है।

वर्क फ्रॉम होम यानि घर से काम करने के दिशा-निर्देश में बदलाव किया जाएगा। इसका फैसला नियोक्ताओं पर छोड़ा गया है।

अगले सप्ताह से कई भीतरी स्थानों पर फेस मास्क पहनने से जुडी आवश्यकताओं को आसान बनाया जाएगा।

विक्टोरिया सरकार शुक्रवार 18 फरवरी, को शाम 6 बजे से प्रतिबंधों में ढील देगी। आतिथ्य और मनोरंजन स्थलों में घनत्व सीमा से जुड़े नियम हट जाएंगे। राज्य में दुकानों, सुपरमार्केट, स्कूलों और प्रारंभिक शिक्षा केंद्रों में क्यूआर चेक-इन कोड की आवश्यकता नहीं होगी।

अन्तरराष्ट्रीय यात्री जिन्हें टीके की दोनों खुराक नहीं लगी हैं, अब विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स में 14 दिनों के बजाय सात दिनों का संगरोध कर सकते हैं।

विक्टोरिया के स्वास्थ्य मंत्री मार्टिन फोले ने कहा कि अगले सप्ताह से कार्यालय जैसी जगह में फेस मास्क पहनने से जुडी आवश्यकताओं को हटाया जा सकता है।

6 से 11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अब टीके की दूसरी डोज उपलब्ध है। मॉडर्ना वैक्सीन, जो पहले केवल 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए अनुशंसित थी, को अब टीजीए द्वारा प्रोविजनल यानि अनंतिम स्वीकृति दी गई है।

न्यू साउथ वेल्स के पैरामेडिक्स हड़ताल पर हैं। नर्सों द्वारा राज्य में 24 घंटे की हड़ताल के बाद, पैरामेडिक्स भी बेहतर परिस्थितियों और संसाधनों की मांग कर रहे हैं।

क्वींसलैंड क्षेत्रीय आवास केंद्र आधिकारिक तौर पर खुल गया है। यह टूवूम्बा के पश्चिम में वेलकैंप में 500-बेड का एक केन्द्र है जिसका उपयोग संगरोध उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसे बनाने में 48 मिलियन डॉलर की लागत आई है। प्रीमियर अनास्तासिया पलाशे के अनुसार इस केन्द्र में निवेश भविष्य में संभावित महामारियों से निपटने के लिए भी किया गया है।

साउथ ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर स्टीवन मार्शल ने कहा है कि एडिलेड में कल से शुरू होने फ्रिंज फेस्टिवल में भाग "सुरक्षित" है। उन्होंने लोगों से राज्य में कोविड प्रबंधन योजनाओं और क्यूआर कोड नियमों का पालन करने का आग्रह किया।


 

कोविड-19 आंकड़ें:

न्यू साउथ वेल्स में 9,995 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 1,447 कोरोना मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 92 का गहन चिकित्सा केंद्र में ईलाज चल रहा है। राज्य में 14 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं।

विक्टोरिया में 9 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं। राज्य में 8,501 कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 401 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 78 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं।

क्वींसलैंड में 5,665 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 382 कोरोना मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 33 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं। राज्य में 39 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं।

तस्मानिया में 680 कोरोना संक्रमण सामने आये हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों की संख्या 16 है।

साउथ ऑस्ट्रेलिया में 1,440 मामले दर्ज किए गए हैं। 221 लोग अस्पताल में, जिनमें 13 का उपचार गहन चिकित्सा केंद्र में जारी है।


 

अपनी भाषा में कोरोना-संबंधी अधिक जानकारी और सहायता के लिए यहां जाएं। 


विभिन्न राज्यों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के नतीजे दर्ज करने के लिए फॉर्म

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सूचना

जानिए आप अपने राज्य या उपराज्य में क्या कर सकते हैं, क्या नहीं

आपकी भाषा में कोविड-19 और यात्रा जानकारी


 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory


Share

4 min read

Published




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now