कोविड-19 अपडेट: कोरोना मामले घटने के साथ ही राज्यों ने किया आर्थिक समर्थन का ऐलान

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 12 अक्टूबर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Kiongozi wa Victoria Daniel Andrews azungumza na vyombo vya habari mjini Melbourne

Kiongozi wa Victoria Daniel Andrews azungumza na vyombo vya habari mjini Melbourne. Source: AAP Image/James Ross


  • न्यू साउथ वेल्स ने घोषित किया व्यवसायों के लिए राहत पैकेज
  • विक्टोरिया करेगा स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े निवेश
  • ऑस्ट्रेलिया ने पेश की विश्व की पहली बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी योजना

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने आज 1466 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किये हैं। राज्य में आठ मृत्यु भी दर्ज की गयी हैं। अस्पताल में भर्ती 675 कोरोना मरीज़ों में केवल सात प्रतिशत लोगों को ही कोरोना रोधी टीके की दोनों ख़ुराकें मिलीं थीं।

प्रीमियर डैनियल एंड्रूज़ ने विक्टोरियाई लोगों को प्रोत्साहित किया है कि अगर संभव हो, तो वे अपने दूसरे टीकाकरण के अपॉइंटमेंट को पहले का करा लें।

राज्य में आज घोषित हुए स्वास्थ्य निवेश पैकेज के अंतर्गत $255 मिलियन की निधि फ्रंटलाइन पर काम कर रहे कोविड अस्पताल कर्मचारियों के समर्थन के लिए समर्पित की गयी है। इसी पैकेज के तहत $2.5 मिलियन की राशि विदेशों में रह रहे 1000 स्वास्थ्य कर्मचारियों को विक्टोरियाई स्वास्थ्य सेवा से जोड़ने के लिए समर्पित की गयी हैं।

अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहां बुक करें: book your vaccine appointment

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने आज 360 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किये हैं। राज्य में पांच मृत्यु भी दर्ज की गयी हैं।

प्रीमियर डोमिनिक पेरोटे ने राज्य के लिए व्यवसाय पैकेज की घोषणा की है।

योग्य व्यापारी सुनिश्चित सेवाओं और शुल्क में $2000 तक की छूट प्राप्त कर सकेंगे। क्रिसमस सीजन के पहले जल्द खराब होने वाले माल में क्रय करने वाले व्यवसायों को भी भारी छूटें दी जाएंगी।

श्री पेरोटे ने कहा कि, "हम चाहते हैं कि व्यवसाय यह जाने कि हम उनके साथ हैं।"

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में 80 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य आने वाले सोमवार तक पूरा हो जायेगा जिसके पश्चात राज्य में जारी प्रतिबंधों में और अधिक ढील दी जा सकेगी।

अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहां पाएं: vaccination centre

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में आज 28 नए कोरोना मामले दर्ज किये गए हैं जिनमें से 22 मौजूदा प्रकोप से जुड़े पाए गए हैं।

अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहां बुक करें:  book your vaccine appointment

पिछले 24 घंटों में बाकी ऑस्ट्रेलिया का हाल

  • क्वींसलैंड ने आज कोई भी नए कोरोना मामले दर्ज नहीं किये हैं।
  • 82.8% पात्र ऑस्ट्रेलियाई  निवासियों को टीके की पहली ख़ुराक़ और 63.4% को पूर्ण टीकाकरण प्राप्त हो चुका है।
  • फ़ेडरल स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट का कहना है कि बूस्टर ख़ुराक़ पर स्वास्थ्य सलाह अक्टूबर माह के अंत तक आ जायेगी।

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

NSW Travel & transport और Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers और Quarantine

ACT Transport और Quarantine

NT Travel और Quarantine

QLD Travel और Quarantine

SA Travel और Quarantine

TAS Travel और Quarantine

WA Travel और Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

 

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory


Share

4 min read

Published

Updated

By SBS/ALC Content

Source: SBS




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now