- सिडनी के हॉटस्पॉट इलाकों में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक का कर्फ्यू आज से लागू
- विक्टोरिया में कोरोना के 22 रहस्य मामले दर्ज
- ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी ने 16-29 साल के लोगों के लिए शुरू किया फाईज़र टीके का पंजीकरण
- साउथ ऑस्ट्रेलिया ने शुरू किया घर में संगरोध करने की व्यवस्था का ट्रायल
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स राज्य में आज 818 स्थानीय मामलों के साथ तीन मृत्यु दर्ज की गयीं है। इन तीनों ही व्यक्तियों को पहले से स्वास्थ्य समस्याएं थीं।
कम से कम 42 मामले संक्रमित होते हुए समुदाय में मौजूद थे।
आज से ग्रेटर सिडनी में अतिरिक्त प्रतिबन्ध additional rules apply across Greater Sydney लागू हो गये हैं। हालांकि कैंटरबरी-बैंक्सटाउन, कंबरलैंड और फेयरफ़ील्ड स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में रह रहे कर्मचारियों को अपने क्षेत्र से बाहर काम करने के लिए नियमित कोविड-19 टेस्टिंग कराने की आवश्यकता नहीं है।
टीकाकरण यहाँ बुक करें: vaccination appointments
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 71 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोविड-19 मामले दर्ज किये हैं, जिनमें 55 मामले संक्रमित होते हुए समुदाय में मौजूद थे। सामने आये मामलों में 22 मामले ऐसे हैं जिनका स्त्रोत अज्ञात है|
एसेंडन पश्चिम, केम्बरवेल, थोर्नबरी, फित्जरॉय उत्तर, मेडस्टोन और सोरेंटो क्षेत्रों में यह रहस्य मामले पाए गये हैं।
एक्सपोज़र साइट्स की सूची यहाँ प्राप्त करें: list of exposure sites
टीकाकरण क्लीनिकों की सूची यहाँ प्राप्त करें: list of vaccination centres.
ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी
ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में 16 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किये गये हैं। इनमें से तीन मामलों की जांच जारी है। तीन मामले संक्रमित होते हुए समुदाय में थे।
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी ने 16-29 साल के लोगों के लिए फाईज़र टीके का पंजीकरण शुरू कर दिया है।
राज्य में एक्सपोज़र साईट की सूची यहाँ प्राप्त करें: list of exposure sites
टीके के लिए अपनी योग्यता यहाँ जांचें: COVID-19 vaccination
पिछले चौबीस घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल
- साउथ ऑस्ट्रेलिया ने होटल की बजे घर में संगरोध करने की व्यवस्था का ट्रायल शुरू किया। संगरोध कर रहे लोगों पर जियो-लोकेशन और फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेर के ज़रिये नज़र रखी जाएगी।
- क्वीन्सलैंड में एक घर में संगरोध कर रहे एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गये।
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
NSW Travel & transport और Quarantine
VIC Travel permit, Overseas travellers और Quarantine
ACT Transport और Quarantine
NT Travel और Quarantine
QLD Travel और Quarantine
SA Travel और Quarantine
TAS Travel और Quarantine
WA Travel और Quarantine
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये sbs.com.au/coronavirus पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये COVID-19 vaccine in your language पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी
