कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी : तस्मानिया ने नियमों में दी ढील; न्यूजीलैंड ने प्रस्थान पूर्व परीक्षण आवश्यकताओं को किया समाप्त

जानिए, ऑस्ट्रेलिया में 16 जून की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Le journal du 18/06/2022

Le Victoria va assouplir ses restrictions contre le Covid-19 à compter du 24 juin, 23h59. Source: AAP Image/Rob Blakers

ऑस्ट्रेलिया ने कम से कम 59 कोविड मरीज़ों की जान गई, जिसमें न्यू साउथ वेल्स के 17, क्वींसलैंड के 13 और विक्टोरिया के 22 मरीज़ शामिल हैं। इसके अलावा, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने भी 14 मौतों की सूचना दी।

ऑस्ट्रेलिया में नए कोविड मामलों, अस्पताल में भर्ती होने वालों और मौतों की नवीनतम जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें : here.

तस्मानिया 25 जून यानी की शनिवार सुबह 12.01 बजे से फेस मास्क प्रतिबंधों में ढील देगा। जिसके बाद निवासियों को अब स्कूलों, चाइल्डकेयर केंद्रों और सार्वजनिक परिवहन में फेस मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं होगी, आपको बता दें कि इसमें स्पिरिट ऑफ तस्मानिया भी शामिल है।

यात्रियों को अब 18 जून सुबह 12.01 बजे से तस्मानियाई और नॉर्थर्न टेरेटरी के हवाई अड्डों पर फेस मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। अन्य ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्राधिकारों भी जल्द ही इसी तरह की घोषणा कर सकते हैं।

हालांकि, सभी उड़ानों में फेस मास्क अभी भी अनिवार्य हैं।

ऑस्ट्रेलिया में नवीनतम नियमों की जाँच यहाँ करें : here.

न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले लोगों को अब 21 जून से प्रस्थान पूर्व कोविड परीक्षण रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, यात्रियों को 0/1 दिन पर और फिर 5/6 दिन पर स्वयं परीक्षण करना होगा।

कांटास जल्द ही अपनी फेस मास्क नीति की घोषणा कर सकता है। यह उम्मीद की जा रही है कि यात्रियों को अब यूएस, यूके और यूरोप जैसे गंतव्यों की उड़ानों में फेस मास्क पहनने के लिए नहीं कहा जाएगा।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के सलाहकारों ने पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फाइजर और मॉडर्न टीके की सलाह दी है। हालांकि, एफडीए और रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) को अभी भी अपनी अंतिम मंजूरी देनी है।


अपनी भाषा में  कोविड- 19 टीका और संबंधित अधिक जानकारी और सहायता के लिए  यहां जाएं। COVID-19 vaccines in your language

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

ACT   New South Wales   Northern Territory   Queensland   

South Australia   Tasmania   Victoria   Western Australia

रैपिड एंटीजन टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट यहां दर्ज करें

ACT  New South Wales  Northern Territory  Queensland  

South Australia  Tasmania   Victoria   Western Australia

आस्ट्रेलिया में आप कहीं भी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं, यह जानने के लिये यहां क्लिक करें Find out what you can and can't 

किसी दूसरे देश की यात्रा से पहले यह देखें  check the latest travel requirements and advisories

यदि आपको आर्थिक सहायता चाहिये तो यहाँ क्लिक करें check what your options are

कोविड-19 के बारे में समझने के लिये यहाँ क्लिक करें  COVID-19 jargon in your language

अपनी भाषा में कोरोना-संबंधित अधिक जानकारी और सहायता के लिए यहां जाएं। 


अपनी भाषा में कोविड-19 की जानकारी के लिये  SBS Coronavirus portal पर जाएं।


Share

3 min read

Published

Updated




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now