कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच न्यू साउथ वेल्स में दो और मौतें दर्ज

जानिए, ऑस्ट्रेलिया की 25 जुलाई 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Kiongozi wa NSW Gladys Berejiklian atoa taarifa mpya kuhusu COVID-19 mjini Sydney.

Kiongozi wa NSW Gladys Berejiklian atoa taarifa mpya kuhusu COVID-19 mjini Sydney, Jumapili, 25 Julai, 2021. Source: AAP Image/Lisa Maree Williams

  • न्यू साउथ वेल्स ने कोविड-19 से दो और मौतें दर्ज की।
  • विक्टोरिया के सभी नए मामले मौजूदा प्रकोप से जुड़े हैं।
  • फ़ेडरल सरकार ने 85 मिलियन अतिरिक्त फाइजर कोविड-19 खुराक सुरक्षित की।
  • साउथ ऑस्ट्रेलिया का लॉकडाउन जल्द हो सकता है ख़त्म।

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने स्थानीय रूप से अधिग्रहित 141 नए मामले दर्ज किए हैं। प्रीमियर बेरेजिकिलियन ने जानकारी दी कि इस बीच दो महिलाओं की मौत भी हुई है, 70 और 30 साल से ज्यादा उम्र की इन महिलाओं को पहले से कोई बीमारी नहीं थी।

न्यू साउथ वेल्स को अतिरिक्त 50,000 फाइजर कोविड-19 खुराक प्राप्त होंगी। इस बीच, कल के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों की पहचान करने के लिए एक विशेष पुलिस इकाई का गठन किया गया है, जिसमें 510 उल्लंघन नोटिस पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

कोरोना मामलों को समझने के लिए इस लिंक locations of the cases पर जाएं।

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने स्थानीय स्तर पर 11 नए मामले दर्ज किए हैं जो सभी संक्रमण की अवधि के दौरान संगरोध में थे। यह सभी मामले वर्तमान प्रकोप से जुड़े हुए हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार, 27 जुलाई से कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील की पुष्टि नहीं की है।

कोरोना मामलों को समझने के लिए इस लिंक locations of the cases पर जाएं।

पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल

  • ऑस्ट्रेलिया को साल 2022 और 2023 में 85 मिलियन फाइजर कोविड-19 खुराक प्राप्त होगी।
  • साउथ ऑस्ट्रेलिया ने लॉकडाउन के बीच तीन नए स्थानीय मामले दर्ज किए हैं।
  • क्वींसलैंड में होटल क्वारंटाइन में पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

कोविड-19 मिथक:

कोविड-19 से सिर्फ बूढ़े और बीमार संक्रमित होते हैं। इसका असर स्वस्थ और युवाओं पर नहीं होता है।

कोविड-19 तथ्य:

कोरोना वायरस वृद्ध लोगों और अंतर्निहित स्थितियों वाले लोगों को अधिक प्रभावित करता है। यह स्वस्थ युवाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनकी मृत्यु का कारण भी बनता है।


संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

NSW Travel & transport and Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers and Quarantine

ACT Transport and Quarantine

NT Travel and Quarantine

QLD Travel and Quarantine

SA Travel and Quarantine

TAS Travel and Quarantine

WA Travel and Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -  Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory

हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें  Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

 


4 min read

Published

Updated

Presented by SBS/ALC Content

Source: SBS




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now