कोविड-19 अपडेट: क्वींसलैंड और विक्टोरिया ने दी प्रतिबंधों में नई छूट

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 22 फरवरी की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Mhudumu ndani ya mgahawa anayevaa barakoa, akizungumza kwa simu

Masharti ya uvaaji wa barakoa yanabadilika nchini Australia. Sheria tofauti zita tumiwa katika majimbo na wilaya tofauti. Source: Getty Images / andresr E+

क्वींसलैंड में शुक्रवार, यानि 4 मार्च, को शाम 6 बजे से अधिकतर स्थानों में फेस मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि इनका उपयोग अस्पतालों, आवासीय वृद्ध देखभाल केंद्रों, दिव्यांग आवासों, जेलों, हवाई अड्डों और सार्वजनिक परिवहन और विमानों में अभी भी अनिवार्य है।

क्वींसलैंड में इसी तारीख से अधिक घनत्व और क्षमता सीमा से जुड़े नियम भी हट जाएंगे।

राज्य के अधिकारियों द्वारा आयोजित नियमित दैनिक कोविड-19 प्रेस कॉन्फ्रेंस को मार्च से बंद कर दिया जाएगा।

विक्टोरिया में शुक्रवार, यानि 25 फरवरी, को रात 11.59 बजे से घर से काम करने और पढ़ाई करने की सार्वजनिक स्वास्थ्य सिफारिशों को हटा दिया जाएगा और कई स्थानों में फेस मास्क से जुड़े जनादेश भी हट जाएंगे।

राज्य में सार्वजनिक परिवहन, टैक्सियों और राइडशेयर, विमानों और हवाई अड्डों, अस्पतालों और देखभाल सुविधा केंद्रों में फेस मास्क पहनना अभी भी आवश्यक है।

माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए स्कूलों में फेस मास्क पहनना अब वैकल्पिक है। 5 से 11 आयु वर्ग के बच्चों में अपेक्षित टीकाकरण दर के कम होने के कारण, वर्ष 3 के छात्रों के साथ-साथ प्रारंभिक केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के श्रमिकों के लिए अभी भी फेस मास्क पहनना आवश्यक है।

राज्य में आतिथ्य और खुदरा स्थलों के आलावा न्याय और सुधार सुविधाओं से जुड़े लोगों को भी फेस मास्क पहनना होगा।

राज्य में अगले सप्ताह से अस्पताल, एक बार फिर सभी प्रकार की सर्जरी शुरू कर सकेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि ओमिक्रोन लहर के शिखर के बाद से दर्ज हुए नए मामलों की संख्या में 90 प्रतिशत तक गिरावट आई है। जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या पहले की तुलना में आधे से भी कम हैं।


 

कोविड-19 आंकड़ें:

न्यू साउथ वेल्स में 8,752 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 1,293 कोरोना मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 71 का गहन चिकित्सा केंद्र में ईलाज चल रहा है। राज्य में 14 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं।

विक्टोरिया में 14 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं। राज्य में 6,786 कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 345 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 48 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं।

क्वींसलैंड में 5,583 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 394 कोरोना मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 34 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं। राज्य में 5 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं।

तस्मानिया में 8200 कोरोना संक्रमण सामने आये हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों की संख्या 11 है।

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में 583 मामले दर्ज किए गए हैं। 41 लोग अस्पताल में, जिनमें 1 का उपचार गहन चिकित्सा केंद्र में जारी है।


 

अपनी भाषा में कोरोना-संबंधी अधिक जानकारी और सहायता के लिए यहां जाएं। 


विभिन्न राज्यों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के नतीजे दर्ज करने के लिए फॉर्म

रैपिड एंटीजन टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट यहां दर्ज करें

ACT   New South Wales   Northern Territory   Queensland   

South Australia   Tasmania   Victoria    Western Australia

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सूचना

जानिए आप अपने राज्य या उपराज्य में क्या कर सकते हैं, क्या नहीं

आपकी भाषा में कोविड-19 और यात्रा जानकारी


 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 

 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory

 


Share

4 min read

Published




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now