- विक्टोरिया में दैनिक मामलों की संख्या हुई 2000 के भी पार
- न्यू साउथ वेल्स ने व्यवसायों के लिए घोषित की अतिरिक्त छूटें
- टीजीए करेगा पांच से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोरोना रोधी टीके पर विचार
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने आज स्थानीय रूप से अधिग्रहित 2,297 नए कोरोना मामले दर्ज किये हैं। राज्य में आज 11 कोरोना संबंधित मृत्यु भी दर्ज की गयी हैं। कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती हुए मरीज़ों में 90 प्रतिशत को कोरोना रोधी टीके की पूरी ख़ुराक नहीं मिली है।
प्रीमियर डेनियल एंड्रूज़ का कहना है कि राज्य में 70 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य पूरा होने के पश्चात दैनिक मामलों की संख्या उतनी मायने नहीं रखेगी।
राज्य अपना 70 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य 26 अक्टूबर तक पूरा कर सकता है, जिसके बाद मेलबर्न में लंबे समय से जारी शहर का छठा लॉकडाउन खुल सकता है।
प्रीमियर का कहना है कि एक हफ्ते के रुझान यह कहने के लिया काफ़ी नहीं है कि राज्य में कोरोना मामले अपने चरम पर पहुंचे हैं या नहीं।
अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहां बुक करें: book your vaccine appointment
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स ने आज स्थानीय रूप से अधिग्रहित 406 नए कोरोना मामले दर्ज किये हैं। राज्य में आज छह कोरोना संबंधित मृत्यु भी दर्ज की गयी हैं।
राज्य ने दो नए डाइन एंड डिस्कवर वाउचर घोषित किये हैं जो जून 2022 तक वैध्य रहेंगे। इसके अलावा ओपन-टू-एयर डाइनिंग यानी खुले में खाने के व्यवसायों के विकास के लिए $66 मिलियन का निवेश भी घोषित किया गया है।
प्रीमियर डोमिनिक पेरोटे का कहना है कि, "हम चाहते हैं कि हमारे व्यवसाय स्वतंत्र रहें और विकास करें।"
राज्य में 91.1 प्रतिशत 16 साल से अधिक उम्र के निवासियों को टीके की पहली ख़ुराक और 76.5 प्रतिशत पात्र लोगों को पूर्ण टीका प्राप्त हो चुका है।
अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहां पाएं: vaccination centre
ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी
ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में आज 46 नए कोरोना मामले दर्ज किये गए जिनमें 30 मौजूदा प्रकोप से जुड़े पाए गए हैं।
अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहां बुक करें: book your vaccine appointment
पिछले 24 घंटों में बाकी ऑस्ट्रेलिया का हाल
- क्वींसलैंड में आज कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है।
- फर्स्ट नेशंस समुदाय में राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण की दर अब भी कम है। समुदाय की पात्र जनसंख्या में 57.5 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली ख़ुराक और केवल 42 प्रतिशत से कुछ अधिक लोगों को ही पूर्ण टीका प्राप्त हुआ है।
- फ़ेडरल स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट का कहना है कि पांच से 11 साल तक के उम्र के बच्चों के लिए कोरोना के टीके को टीजीए और टीकाकरण सलाहकार समिति, अटाजी, दोनों से ही मान्यता प्राप्त करनी होगी।
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
NSW Travel & transport और Quarantine
VIC Travel permit, Overseas travellers और Quarantine
ACT Transport और Quarantine
NT Travel और Quarantine
QLD Travel और Quarantine
SA Travel और Quarantine
TAS Travel और Quarantine
WA Travel और Quarantine
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये sbs.com.au/coronavirus पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये COVID-19 vaccine in your language पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी
