कोविड-19 अपडेट: विक्टोरिया ने पार किया 70 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य, न्यू साउथ वेल्स करेगा अतिरिक्त आर्थिक सहायता की घोषणा

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 21 अक्टूबर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Melanie Brisbane-Schilling (left) and daughter Maddie are reunited after spending two months apart after Melanie to Melbourne from Sydney.

Melanie Brisbane-Schilling (left) and daughter Maddie are reunited after spending two months apart after Melanie to Melbourne from Sydney. Source: AAP Image/James Ross


  • मेलबर्न में आज रात 11:59 बजे से खुलेगा लॉकडाउन
  • न्यू साउथ वेल्स करेगा व्यवसायों के लिए नए आर्थिक सहयोग के प्रावधान
  • क्वींसलैंड ने घोषित किया अपना सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 'सुपर सैटरडे'

विक्टोरिया

विक्टोरिया में आज 2,232 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किये गये हैं। राज्य में 12 मृत्यु भी दर्ज की गयीं हैं।

मेलबर्न का छठा लॉकडाउन आज आधिकारिक तौर पर रात 11:59 बजे समाप्त हो जायेगा।

राज्य में विदेशों से लौटने वाले यात्रियों के लिए गृह संगरोध का परिक्षण अगले हफ्ते से शुरू होगा।

प्रधान मंत्री स्कॉट मोरिसन ने घोषित किया कि विक्टोरिया 70 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य पार कर लिया है।

"विक्टोरिया ने सबसे लंबा रास्ता तय किया है, और आज रात से आगे की सड़क साफ़ दिखने लगेगी," श्री मोरिसन ने कहा।

अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहां बुक करें: book your vaccine appointment

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने आज 372 नए कोरोना मामले दर्ज किये हैं। राज्य में आज एक मृत्यु दर्ज की गयी हैं। दो अतिरिक्त मामले विदेशों से लौटे यात्रियों में भी सामने आये हैं।

राज्य सरकार पर्यटन और मनोरंजन उद्योग के लिए $530 मिलियन के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद अब जल्द ही व्यवसायों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी लेकर आएगी। 

न्यू साउथ वेल्स में 18 साल से अधिक उम्र के सभी निवासी राज्य में किसी होटल में ठहरने के लिए $50 के स्टे एंड डिस्कवर वाउचर पा सकेंगे। 

अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहां ढूंढें: vaccination centre

क्वींसलैंड

क्वींसलैंड में आज एक नया कोरोना मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति 30 के दशक में एक ऊबर चालक हैं जो इस महीने की शुरुआत में मेलबर्न में थे।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जीनेट यंग का कहना है कि यह व्यक्ति इतने बीमार हैं कि अधिकारियों को उनसे जानकारी लेने में भी मुश्किल पेश आ रही है।

इसी बीच, राज्य ने अपना अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 'सुपर सैटरडे वैक्सीनेशन ब्लिट्ज़' घोषित किया है। यह अभियान 100 स्कूलों  के साथ मिलकर चलाया जाएगा। राज्य में 17 दिसंबर से फिर खुलने की प्रक्रिया शुरू होगी।

अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहां ढूंढें: vaccination centre

ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी

ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में आज 28 नए कोरोना संक्रमित सामने आये हैं। टेरिटोरी में कुल 425 सक्रिय मामले हैं। इसी के साथ उपराज्य में  80 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य के पार होने के बाद आज मध्यरात्रि से प्रतिबंधों में अतिरिक्त ढील दी जाएगी।

अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहां बुक करें book your vaccine appointment

पिछले 24 घंटों में बाकी के ऑस्ट्रेलिया का हाल

  • तस्मानिया ने अपना 70 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य पार किया।

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

NSW Travel & transport और Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers और Quarantine

ACT Transport और Quarantine

NT Travel और Quarantine

QLD Travel और Quarantine

SA Travel और Quarantine

TAS Travel और Quarantine

WA Travel और Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

 

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory


 


4 min read

Published




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now