कोविड-19 अपडेट: विक्टोरिया ने पेश किये महामारीकाल के नए कानून, क्वींसलैंड ने जारी की अन्तराष्ट्रीय छात्रों के लौटने की योजना

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 26 अक्टूबर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Wanafunzi watembea katika chuo cha Queensland mjini Brisbane.

Wanafunzi watembea katika chuo cha Queensland mjini Brisbane. Source: Getty Images


  • विक्टोरिया ने पेश किये महामारी की परिस्थितियों के लिए नए सार्वजनिक स्वास्थ्य के कानून
  • क्वींसलैंड ने जारी की अन्तराष्ट्रीय छात्रों के लौटने की योजना 
  • नॉर्दर्न टेरिटरी ने रखा 'संगरोध-रहित' यात्रा की योजना 

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने संसद में नए महामारी के कानून पेश किये हैं। राज्य में आज 1,510 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले और चार मृत्यु दर्ज किये गए हैं।

प्रस्तावित कानून के तहत प्रीमियर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों और सार्वजानिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह पर महामारी घोषित कर सकते हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री मार्टिन फोले का कहना है कि यह प्रस्तावित व्यवस्था अभी लागू आपातकालीन कानूनी ढांचे, जिसके अंतर्गत आपातकालीन परिस्थितियों की हर चार हफ्ते में मंत्री को समीक्षा करनी होती है, की जगह आएगी।

राज्य में आज उन लोगों के लिए जिन्हें आर्थिक कष्ट के कारण राजकीय जुर्माने भरने में मुश्किल पेश आ रही हैं, उनके लिए छूटें घोषित की गयी हैं।

विक्टोरिया आने वाले शुक्रवार, 29 अक्टूबर को राज्य में 80 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने की उम्मीद में है, जिसके बाद कोरोना संबधी प्रतिबंध खुल सकेंगे।

अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहां बुक करें: book your vaccine appointment

क्वींसलैंड

क्वींसलैंड में आज दो नए कोरोना मामले सामने आये हैं। 

प्रीमियर अनास्तासिया पलाशय ने आज घोषणा की कि अन्तराष्ट्रीय छात्र राज्य में साल 2022 में लौट सकेंगे।

अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहां ढूंढें: vaccination centre

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने आज 282 नए कोरोना मामले और एक मृत्यु दर्ज किये हैं।

राज्य में अब सोलह साल से अधिक की 85 प्रतिशत जनता को पूर्ण टीका प्राप्त हो चुका है।

अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहां ढूंढें: vaccination centre

पिछले 24 घंटों में बाकी के ऑस्ट्रेलिया का हाल

  • ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में 12 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। 
  • नॉर्दर्न टेरिटरी ने आने वाली 18 जनवरी से पूर्ण टीका प्राप्त यात्रियों के लिए 'संगरोध-रहित' यात्रा का लक्ष्य तय किया है।

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

NSW Travel & transport और Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers और Quarantine

ACT Transport और Quarantine

NT Travel और Quarantine

QLD Travel और Quarantine

SA Travel और Quarantine

TAS Travel और Quarantine

WA Travel और Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

 

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory


 


Share

3 min read

Published

By SBS/ALC Content

Source: SBS




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now