- विक्टोरिया ने समुदायों के लिए फिर से बनाये ‘बॉर्डर बबल’
- न्यू साउथ वेल्स निवासियों से कोरोना सुरक्षित व्यवहार बनाए रखने का आग्रह,
- कैनबरा में 68 प्रतिशत से अधिक आबादी का पूर्ण टीकाकरण पूरा
- क्वींसलैंड और साउथ ऑस्ट्रेलिया ने दी प्रतिबंधों में ढील
विक्टोरिया:
विक्टोरिया ने 1,838 स्थानीय रूप से अधिग्रहित नए मामले और पांच मौतें दर्ज की हैं।
बेनाल्ला, ग्रेटर बेंडिगो, बुलोक शायर, लोर्डन, यारिम्बियाक,एडवर्ड रिवर, वाग्गा वाग्गा, हे, लॉकहार्ट और मुर्रुमबीजी, सहित कई स्थानीय सरकारी क्षेत्रों को बॉर्डर बबल में जोड़ा गया है।
वे निवासी जिन्होंने पिछले 14 दिन बबल के भीतर बिताएं हैं वे बिना परमिट के विक्टोरिया में आ जा सकते हैं।
अपने नज़दीकी टीकाकरण केंद्र को यहां खोजें: vaccination centre
न्यू साउथ वेल्स:
न्यू साउथ वेल्स ने 646 स्थानीय कोरोना वायरस मामलें दर्ज किए हैं। राज्य में 11 लोगों की मृत्यु भी दर्ज की गई हैं। इसके चलते, वर्तमान प्रकोप से जुड़ी मौतों की संख्या अब 414 पहुंच गई है।
हंटर न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में वी वा और पश्चिमी एनएसडब्ल्यू में क्विरिंडी और ब्रेवरिना में सीवेज के नमूनों में वायरस के अंश पाए गये हैं।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केरी चैंट ने सभी से आग्रह किया है की वे मास्क पहनना जारी रखें, चेक इन करते रहें और सामाजिक दूरी बनाए रखें और अगर कोविड-19 के लक्षणों का संदेह हो तो एकांतवास में रहें और अपना परीक्षण जरूर करवाएं।
वैक्सीन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें: book your vaccine appointment
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी:
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी में 40 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहीत मामले दर्ज किए गये हैं।
फिलहाल 16 कोविड से ग्रस्त रोगी गहन देखभाल में हैं, जिनमें से पांच को वेंटिलेशन की आवश्यकता है।
पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल:
शुक्रवार 8 अक्टूबर को शाम 4 बजे से ब्रिस्बेन, लोगन, गोल्ड कोस्ट, मोरटन बे, टाउंसविल , मैग्नेटिक आइलैंड और पाम आइलैंड के स्थानीय सरकारी क्षेत्र, क्वींसलैंड के बाकी हिस्सों के साथ, स्टेज 3 के प्रतिबंधों में शामिल होंगे।
साउथ ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र फिर से राज्य के बाकि हिस्सों की तरह प्रतिबंधों के तहत लौट गये है। फ़िलहाल राज्य में कुछ अतिरिक्त उपायों के साथ स्टेज 1 प्रतिबंध लागु हैं।
वैक्सीन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें: book your vaccination
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
NSW Travel & transport and Quarantine
VIC Travel permit, Overseas travellers and Quarantine
ACT Transport and Quarantine
NT Travel and Quarantine
QLD Travel and Quarantine
SA Travel and Quarantine
TAS Travel and Quarantine
WA Travel and Quarantine
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें - Click here
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिए sbs.com.au/coronavirus पर जाएं।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिए NSW, Victoria, Queensland, Western Australia, South Australia, Northern Territory, ACT, Tasmania. पर जाएं
- आपकी भाषा में कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिए COVID-19 vaccine in your language पर जाएं।
अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:
COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनेंऔर हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
This story is also available in other languages.
SHOW LANGUAGES
FollowHindi on Social
